15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलसवा 13 करोड़ का खिलाड़ी, खेली हाहाकारी पारी, ठोकी सीजन की पहली...

सवा 13 करोड़ का खिलाड़ी, खेली हाहाकारी पारी, ठोकी सीजन की पहली सेंचुरी

Published on

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में कई प्लेयर्स पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी इन्हीं में से एक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बनाने वाले ब्रूक अपने डेब्यू सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन तीन पारियों के बाद शुक्रवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सीजन का पहला शतक ठोक दिया है। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान हैरी ने पहले सिर्फ 32 गेंदों में फिफ्टी ठोकी और फिर 55 गेंद में सीजन का पहला शतक मारा। 55 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी के दौरान 12 चौके और तीन छक्के मारे।

शुरुआती तीन मैच में रहे थे फेल
पहला मैच: 13(21)
दूसरा मैच: 3(4)
तीसरा मैच: 13(14)

पहले ही ओवर में चौके की बारिश
हैरी ब्रूक ने आज आते ही इरादे साफ कर दिए। मैच की शुरुआत ही चौका मारकर की। उमेश यादव के पहले ओवर में ब्रुक के बल्ले से तीन चौके निकले। दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन को भी बाउंड्री मारी। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उमेश यादव को मैच का पहला छक्का उड़ाया। हालांकि इसके बाद कोलकाता ने अपने मिस्ट्री स्पिनर्स और आंद्रे रसेल को लगाकर न सिर्फ रन गति रोकी बल्कि मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी जैसे दो बड़े विकेट भी निकाले।

13 करोड़ 25 लाख की बोली
आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख की मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन शुरुआती तीन मैच में वह सिर्फ 29 रन ही बना पाए थे। डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस वाले इस खतरनाक बल्लेबाज के लिए नीलामी में राजस्थान रॉयल्स भी हैरी ब्रूक के पीछे पड़ी हुई थी। मगर हैदराबाद ने भी हार नहीं मानी। आखिरकार 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद बाजी जीतने में कामयाब रही।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...