15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलरिंकू सिंह की तूफानी पारी गई बेकार, SRH ने रोमांचक मुकाबले में...

रिंकू सिंह की तूफानी पारी गई बेकार, SRH ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को दी मात

Published on

कोलकाता,

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 में अपनी दूसरी जीत हासिल की है. 14 अप्रैल (शुक्रवार) को हुए मुकाबले में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हरा दिया है. सनराइजर्स ने कोलकाता को जीत के लिए 229 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह पूरे 20 ओवर्स खेलने के बावजूद सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी.

कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. हालांकि इस बार वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस जीत के बाद सनराइजर्स की टीम अंकतालिका में सातवें नंबर पर आ गई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर कायम है.

229 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 0 के स्कोर पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट खो दिया. गुरबाज को भुवनेश्वर कुमार ने उमरान मलिक के हाथों कैच आउट कराया. इसके कुछ देर बाद वेंकटेश अय्यर (10 रन) मार्को जानसेन की गेंद पर चलते बने, जिससे स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो गया. फिर अगली गेंद पर सुनील नरेन भी पवेलियन चलते बने. बीस रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान नीतीश राणा और एन. जगदीशन के बीच 62 रनों की तूफानी साझेदारी हुई.

नीतीश राणा ने भी खेली दमदार पारी
इस दौरान नीतीश राणा ने उमरान मलिक के एक ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए कुल 28 रन बटोरे, हालांकि उस ओवर में राणा को जीवनदान भी मिला था. सनराइजर्स को चौथी सफलता जगदीशन के रूप में मिली, जिन्हें स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने कैच आउट कराया. जगदीशन ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा. सनराइजर्स को पांचवीं सफलता जल्द ही मिल गई, जब आंद्रे रसेल (3) को मयंक मार्कंडे ने चलता कर दिया. 96 रनों पर पांच विकेट खोने के बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह के बीच 38 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी हुई.

नीतीश राणा 17वें ओवर में टी. नटराजन की गेंद पर आउट हुए, तब टीम का स्कोर छह विकेट 165 रन था. नीतीश राणा ने पांच चौके और छह छक्के की मदद से 41 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. यहां से रिंकू सिंह (नाबाद 58 रन) ने तूफानी बैटिंग करके कोलकाता को जीत दिलाने की नाकाम कोशिश की. आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 32 रन चाहिए था, लेकिन वह आठ रन ही बना सकी.

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऐसे गिरे विकेट्स: (205/7)
पहला विकेट- रहमानुल्लाह गुरबाज 0 रन (0/1)
दूसरा विकेट- वेंकटेश अय्यर 10 रन (20/2)
तीसरा विकेट- सुनील नरेन 0 रन (20/3)
चौथा विकेट- एन. जगदीशन 36 रन (82/4)
पांचवां विकेट- आंद्रे रसेल 3 रन (96/5)
छठा विकेट- नीतीश राणा 75 रन (165/6)
सातवां विकेट- शार्दुल ठाकुर 12 रन (197/7)

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही. इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल ने 4.1 ओवर्स में ही 46 रनों की साझेदारी कर डाली. इस पार्टनरशिप में ज्यादातर रन हैरी ब्रूक के बल्ले से आए. आंद्रे रसेल ने मंयक को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. मयंक ने 13 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए. रसेल ने पांचवें ही ओवर में राहुल त्रिपाठी को भी चलता कर दिया, जिसके चलते सनराइजर्स का स्कोर दो विकेट पर 57 रन हो गया.

हैरी ब्रूक ने जड़ा था शानदार शतक
यहां से हैरी ब्रूक और कप्तान एडेन मार्करम ने 72 रनों की पार्टनरशिप करके SRH की पारी को ट्रैक पर लाया. मार्करम ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और दो चौका शामिल रहा. मार्करम को वरुण चक्रवर्ती ने आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद अभिषेक शर्मा और हैरी ब्रूक ने 72 रनों की साझेदारी की जिससे सनराइजर्स का स्कोर दो सौ रनों के पार पहुंचा दिया.

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 17 गेंदों पर 32 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्का शामिल रहा. अभिषेक के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक (नाबाद 100 रन) ने अपना शतक पूरा कर लिया. आईपीएल 2023 में यह पहला शतक रहा. हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. ब्रूक की इस तूफानी पारी के चलते सनराइजर्स की टीम ने चार विकेट खोकर 228 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

सनराइजर्स हैदराबाद के ऐसे गिरे विकेट्स: (228/4)
पहला विकेट- मयंक अग्रवाल 9 रन (46/1)
दूसरा विकेट- राहुल त्रिपाठी 9 रन (57/2)
तीसरा विकेट- एडेन मार्करम 50 रन (129/3)
चौथा विकेट- अभिषेक शर्मा 32 रन (201

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...