6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeराजनीतिCBI के समन के बाद CM केजरीवाल को मिला कांग्रेस का साथ,...

CBI के समन के बाद CM केजरीवाल को मिला कांग्रेस का साथ, खड़गे ने घुमाया फोन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन मिलने के बाद कांग्रेस का साथ मिल गया हैै. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केजरीवाल से फोन पर बात की है. कांग्रेस इन दिनों कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बना रही है, इसके लिए अन्य दलों को साथ लेने की कोशिश कर रही है. इसको लेकर खड़गे ने बीते दिनों कई बैठकें कीं, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हुए.

बता दें कि कांग्रेस दिल्ली में ‘आप’ की आलोचना करती रही है. आबकारी नीति पर सीबीआई की जांच कांग्रेस द्वारा एलजी से की गई शिकायत का परिणाम है. दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन जारी किया है. उन्हें 16 अप्रैल सुबह 11 बजे पेश होने को कहा गया है.

गुरुवार को खड़गे के आवास पर हुई थी बैठक
लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तहत गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक अहम बैठक हुई थी. इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वे विपक्षी एकता को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा था कि विपक्ष को एकजुट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हम सभी विपक्ष को एक करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

खड़गे ने कहा था- हमें एक होकर लड़ने की जरूरत है
इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हमें खुशी है कि शरद पवार सीधे मुंबई से यहां पहुंचे और हमारा मार्गदर्शन किया. कल मैंने और राहुल ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से बातचीत की थी कि देश में विपक्ष को एकजुट रखना चाहिए.

उन्होंने कहा था कि आज देश में जिस तरह की घटनाएं घट रही हैं, ऐसे में देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए, नौजवानों के रोजगार के लिए और महंगाई जैसे मुद्दों के लिए हमें एक होकर लड़ने की जरूरत है और इसके लिए हम तैयार हैं. हम एक-एक कर सबसे बात करेंगे और एक होकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे.

केंद्र सरकार पर आम आदमी पार्टी ने लगाया है ये आरोप
दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. उन्हें 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया गया है. आम आदमी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि सीबीआई की पूछताछ में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे. पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दबाव बनाना चाहती है.

 

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...