6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिकल केजरीवाल की CBI में पेशी और अगले दिन बुला लिया विधानसभा...

कल केजरीवाल की CBI में पेशी और अगले दिन बुला लिया विधानसभा सत्र, दिल्ली में सियासी पारा हाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय सत्र सोमवार यानी 17 अप्रैल को बुलाया गया है। दिल्ली विधानसभा की यह बैठक सीएम अरविंद केजरीवाल की सीबीआई पूछताछ के अगले दिन ही बुलाई गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर सीबीआई ने शराब नीति मामले में रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली सरकार ने शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री को केंद्रीय जांच ब्यूरो के समन पर चर्चा के लिए सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने विपक्षी नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को हथियार बनाया है। आप विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार कहा कि स्थिति अच्छी नहीं है। इस पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। दिल्ली सरकार के नेता बोलेंगे कि क्या चल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होंगे और अगर वह भ्रष्ट हैं तो फिर दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी के नेता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और अगर पार्टी ने जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तो वह ऐसा करने से इनकार नहीं कर सकती है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...