13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेललखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा...

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

Published on

जयपुर

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के जीत का सिलसिला रूक गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान को उसके घरेलू मैदान सवाई मान सिंह स्टेडियम पर 10 रन से हराया। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स के अर्धशतक के बावजूद लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी। जवाब में यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की जोड़ी ने 87 रन जोड़कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। लेकिन यशस्वी का विकेट गिरने के बाद ही राजस्थान की पारी पटरी से उतर गई। टीम 20 ओवर में ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। राजस्थान को लगातार तीन जीत के बाद हार मिली है।

मेयर्स (51) ने दो जीवनदान का फायदा उठाने वाले कप्तान केएल राहुल (39) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। सुपर जायंट्स की रन गति पर रविचंद्रन अश्विन (23 रन पर दो) और ट्रेंट बोल्ट (16 रन पर एक विकेट) ने अंकुश लगाया लेकिन टीम निकोलस पूरन (29) और मार्कस स्टोइनिस (21) के बीच पांचवें विकेट की 45 रन की साझेदारी से स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में सफल रही।

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया, जिसके बाद मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर मेडन डाला जबकि चार ओवर में सुपर जायंट्स 18 रन ही बना सके। इस बीच संदीप शर्मा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक्सट्रा कवर पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का आसान कैच टपकाया। काइल मेयर्स ने बोल्ट पर पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में राहुल दूसरी बार भाग्यशाली रहे। इस बार मिड ऑफ पर जेसन होल्डर ने उनका कैच छोड़ा।

अश्विन को एक ओवर में दो विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 37 रन बनाए। मायर्स ने होल्डर पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। राहुल होल्डर की गेंद को लॉन्ग ऑन पर सीधे जोस बटलर के हाथों में खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा। बोल्ट ने अगले ओवर में आयुष बडोनी (01) को बोल्ड करके सुपर जायंट्स को दूसरा झटका दिया। मायर्स ने चहल पर लगातार दो चौके और फिर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

रविचंद्रन अश्विन के अगले ओवर में दीपक हुड्डा (02) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर शिमरोन हेटमायर के हाथों लपके गए। अश्विन ने इसी ओवर में मायर्स को बोल्ड करके सुपर जायंट्स का स्कोर चार विकेट पर 104 रन किया। मायर्स ने 42 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। पूरन ने 19वें ओवर में होल्डर पर दो चौके और एक छक्के से 17 रन जुटाए। टीम ने संदीप शर्मा के अंतिम ओवर में पूरन और स्टोइनिस सहित तीन विकेट गंवाकर आठ रन जोड़े।

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...