6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलअजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे के तूफान में उड़ी KKR, सीजन का...

अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे के तूफान में उड़ी KKR, सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीती CSK

Published on

कोलकाता

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। कोलकाता नाइटराइडर्स को ईडन गार्डन्स पर 49 रनों से हराकर चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे के अर्धशतक और दोनों के बीच तेजतर्रार अर्धशतकीय साझेदारी से चेन्नई ने चार विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने लगातार विकेट खोये। मध्यक्रम में उतरे जेसन रॉय ने जरूर 26 गेंद पर 61 रन बनाए लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। 20 ओवर में टीम 8 विकेट पर 186 रन ही बना पाई। यह केकेआर की लगातार चौथी हार है।

रहाणे और दुबे ने गेंदबाजों का कूटा
इस सीजन अलग अंदाज में खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से नाबाद 71 रन की पारी खेलने के अलावा दुबे (21 गेंद में 50 रन, दो चौके, पांच छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। इससे टीम ईडन गार्डन्स पर टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इन दोनों की पारियों की बदौलत टीम ने अंतिम आठ ओवर में 126 रन जुटाए। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (56) ने भी अर्धशतक जड़ा।

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर सुपरकिंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद कॉन्वे और गायकवाड़ (35) ने 7.3 ओवर में 73 रन जोड़कर एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। गायकवाड़ ने सुनील नारायण का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया लेकिन सुयश शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। कॉन्वे ने नारायण पर छक्के और सुयश पर एक रन के साथ 34 गेंद में लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया।

अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी लय में दिखे। उन्होंने सुयश के लगातार ओवरों में चौके मारे। टीम के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन अगले ओवर में कॉन्वे वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर वाइसी को कैच दे बैठे। शिवम दुबे ने 13वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर चक्रवर्ती पर छक्के मारे जबकि उमेश के अगले ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर रहाणे ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। दुबे ने वाइसी की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 15वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

रहाणे ने आंद्रे रसेल की गेंद पर चौके के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि दुबे ने खेजरोलिया पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। दुबे हालांकि खेजरोलिया की अगली गेंद पर एक और छक्का जड़ने की कोशिश में जेसन रॉय को कैच दे बैठे। रहाणे ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 19वें ओवर में चक्रवर्ती की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा रविंद्र जडेजा (18) ने अंतिम ओवर में खेजरोलिया पर दो छक्के मारे लेकिन फिर पवेलियन लौट गए। खेजरोलिया (44 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...