4.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलबाबर का शतक और रिजवान के 98 भी नहीं आए काम, अभी...

बाबर का शतक और रिजवान के 98 भी नहीं आए काम, अभी भी सूर्या के पास है नंबर 1 का ताज

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2023 का रोमांंच इस वक्त सांतवे आसमान पर चल रहा है। सभी टीमों ने अपने सात-सात मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स शीर्ष पर चल रही है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया की नजरें आईपीएल के 16वें सीजन पर टिकी हुई हैं। तो वहीं इसी बीच आईसीसी यानी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपनी नई रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में मार्क चैपमैन और पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी टी20 पुरूषों की रैंकिंग में कैरियर की सर्वोच्च पायदान पर पहुंच गए हैं।

सूर्यकुमार यादव रैंकिंग में शीर्ष पर हैं और शीर्ष दस में अकेले भारतीय हैं। सीरीज में सर्वाधिक 290 रन बनाने वाले चैपमैन ने 48 पायदान की छलांग लगाकर 35वें स्थान पर कब्जा कर किया है। इससे पहले वह फरवरी 2018 में 54वें स्थान पर पहुंचे थे । वहीं आखिरी मैच में 36 रन बनाने वाले इफ्तिखार छह पायदान चढ़कर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं । मोहम्मद रिजवान दूसरे और बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं ।

इफ्तिखार इससे पहले पिछले साल नवंबर में 43वें स्थान पर पहुंचे थे । न्यूजीलैंड के चाड बोवेस 82 पायदान चढकर 118वें स्थान पर हैं जबकि ईश सोढ़ी गेंदबाजी में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं । पाकिस्तान के हरफनमौला इमाद वसीम बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15 पायदान चढकर 127वें स्थान पर हैं जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में 120 पायदान ऊपर 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं । ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में वह 44 पायदान चढकर 24वें स्थान पर हैं ।

इसके अलावा बात करें भारतीय क्रिकेट टीम की तो, भारतीय टीम आईपीएल के चलते अभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रही है। 28 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया आईपीएल के बाद सीधा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। डब्लयूटीसी का फाइनल मैच 7 जून से शुरू होगा।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...