21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

Published on

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जारी पत्र में बताया गया है कि संबंधित इकाई द्वारा औद्योगिक नीति एवं नियमों का पालन नहीं किया गया है, जिसके चलते विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय जांच में सामने आया है कि इकाई द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार उत्पादन एवं अन्य गतिविधियों का संचालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही, दस्तावेजों और पूर्व निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कई विसंगतियां पाई गई हैं।

30 दिनों के भीतर प्रस्तुत करना होगा स्पष्टीकरण

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित इकाई को 30 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया जाता है या संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो औद्योगिक इकाई के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत इकाई को आवंटित शेयर्ड क्रमांक 3 / 1 भूमि/शेड निरस्त करने, शासकीय नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने और अन्य वैधानिक कदम उठाने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमानुसार कार्य न करने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी, ताकि औद्योगिक व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

गोविंदपुरा गैर औद्योगिक गतिविधियों पर एमएसएमई का सख्त एक्शन

भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गैर औद्योगिक गतिविधियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। एमएसएमई विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि कई औद्योगिक प्लॉट्स का उपयोग नियमों के विपरीत व्यावसायिक और अन्य गैर-औद्योगिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे संस्थानों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित समय सीमा में अपनी गतिविधियां नियमों के अनुरूप करें।

खबर के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में केवल स्वीकृत गतिविधियों की ही अनुमति है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने यह भी कहा कि यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आवंटन निरस्त करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...