16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयअतीक-अशरफ को ऐंबुलेंस से अस्पताल क्यों नहीं ले गए... योगी सरकार को...

अतीक-अशरफ को ऐंबुलेंस से अस्पताल क्यों नहीं ले गए… योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Published on

लखनऊ

अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार पर कई सवाल दागे हैं और उनसे स्टेटस की रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा एहतियात न बरतने पर भी नाराजगी जताई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विकास दुबे एनकाउंटर का भी जिक्र किया।

बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट योगी सरकार पर जमकर बरसी। कोर्ट ने सवाल किया कि अतीक अहमद को ऐंबुलेंस से सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। बता दें कि पुलिस सुरक्षा में मेडिकल के लिए अतीक और अशरफ को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दोनों की हत्या कर दी। इसे लेकर योगी सरकार पर सवाल उठे थे।

हत्याकांड की जांच के लिए योगी सरकार तत्काल ऐक्टिव हुई और एसआईटी का गठन कर दिया। यूपी सरकार ने कोर्ट में यह दलील भी दी है। इसके बाद कोर्ट ने सरकार स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीफ 3 हफ्ते बाद की दी है। वकील विकास तिवारी और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं। याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।

Latest articles

पैतृक गाँव सतोज पहुँचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री की हुई शूटिंग

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार सुबह अपने पैतृक गाँव सतोज पहुँचे।...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...