11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलपाकिस्तान बना 500 वनडे जीतने वाला तीसरा देश बना, फखर जमान ने...

पाकिस्तान बना 500 वनडे जीतने वाला तीसरा देश बना, फखर जमान ने फेरा डेरिल के शतक पर पानी

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ कराने के बाद न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज में शुरुआत खराब रही। टीम को रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पांच विकेट से हार मिली। इस जीत ने पाकिस्तान को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने इस जीत के कारण ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

फखर जमां ने डेरिल मिचेल की मेहनत पर फेरा पानी
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 288 रन बनाए थे। टीम ने बोव्स का विकेट जल्दी खो दिया था लेकिन फिर विल यंग और डेरिल मिचेल ने मजबूत साझेदारी की। यंग ने 86 और मिचेल ने 113 रन बनाए। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को नौ गेंदे रहते ही हासिल कर लिया। टीम के लिए फखर जमां ने 117 रन बनाए , वहीं इमाम उल हक ने 60 रन बनाए। इसके अलावा बाबर आजम ने भी 49 रन बनाए। फखर के शतक ने मिचेल के शतक पर पानी फेर दिया।

पाकिस्तान ने जीता 500वां वनडे
पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरा ऐसा देश बन गया है जिसने 500 वनडे मैच जीते हैं। पाकिस्तान ने कुल 949 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से पाकिस्तान को 500 में जीत मिली है। 420 मैच वो हारा है, नौ मैच टाई रहे और 20 मुकाबले बेनतीजा रहे। सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा वनडे
ऑस्ट्रेलिया ने 1971 से लेकर अब तक 978 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 594 मैचों में जीत हासिल की है। इसमें से नौ मुकाबले टाई रहे, 34 मैच बेनतीजा रहे। भारतीय टीम ने 1974 में पहला वनडे खेला था। 1029 मैचों में से उन्होंने 539 में जीत मिली है। भारत सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान से आगे हैं।

 

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...