8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में मछुआरों ने राहुल गांधी को भेंट की मछली, प्रचार के...

कर्नाटक में मछुआरों ने राहुल गांधी को भेंट की मछली, प्रचार के समय नहीं किया मंदिर में प्रवेश

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में चुनाव की सरगर्मियां तेज है। सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेता इन दिनों प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जमकर रैलियां कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मछली छूने के बाद राहुल ने एक मंदिर में प्रवेश करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता इस वीडियो को शेयर कर राहुल की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल उडुपी में एक जनसभा के दौरान मछुआरा समुदाय के साथ राहुल की मुलाकात हुई। अभिवादन के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें इंडो-पैसिफिक किंग मैकेरल (अंजल मछली) भेंट की थी। राहुल ने इसे स्टेज में खड़े दूसरे नेता को सौंप दी और मछुआरा समुदाय का धन्यवाद किया।

इसके बाद राहुल को महालक्ष्मी मंदिर लाया गया जहां उन्होंने प्रवेश करने से इनकार कर दिया और परिसर के बाहरी हिस्से से प्रार्थना की। वीडियो में मंदिर के पुजारी को राहुल यह बताते दिख रहे हैं कि उन्होंने एक मछली को छुआ है।

इससे पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ गुरुवार की शाम समुद्री भोजन (सी फूड) का आनंद किया। इसकी तस्वीरें कांग्रेस ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर की। तस्वीरों में राहुल के साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी के दूसरे नेता दिखाई दे रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...