11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलसनराइजर्स हैदराबाद ने घर में घुसकर लिया बदला, दिल्ली कैपिटल्स के लिए...

सनराइजर्स हैदराबाद ने घर में घुसकर लिया बदला, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2023 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स पर 9 रनों की जीत हासिल कर ली है। इन दोनों टीमों ने अपना पिछला मुकाबला भी आपस में ही खेला था। हैदराबाद में हुए उस मुकाबले में दिल्ली को जीत मिली थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 36 गेंद में 67 रन और हेनरिच क्लासेन की 27 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 197 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 111 रन बना लिये थे। लेकिन उसके बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 188 रनों पर ही रोक दिया। 8 मैचों में यह हैदराबाद की तीसरी जीत और दिल्ली की छठी हार है। टीम यहां से सभी मैच जीतती है तो ही शायद प्लेऑफ में पहुंच पाए।

अभिषेक की तेज शुरुआत
अभिषेक शर्मा ने इशांत शर्मा के पहले ओवर में लगातार दो चौके लगाये लेकिन इस गेंदबाज ने तीसरे ओवर में मयंक अग्रवाल (छह गेंद में पांच रन) को आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलायी। राहुल त्रिपाठी (छह गेंद में 10 रन) ने मुकेश कुमार के खिलाफ चौथे ओवर में विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगाया लेकिन अगले ओवर में मिशेल मार्श की गेंद पर मनीष पांडे को कैच दे कर पवेलियन लौटे। अभिषेक ने छठे ओवर में इशांत के खिलाफ लगातार चार चौके जड़े जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 62 रन हो गया। अगले ओवर में एनरिच नोर्किया ने कप्तान एडेन मार्कराम (13 गेंद में आठ रन) का आसान कैच टपका दिया और अगली गेंद पर अभिषेक ने छक्के के साथ 25 गेंद में सत्र का पहला और आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

मार्श को एक ओवर में दो विकेट
मिचेल मार्श ने 10वें ओवर में बिना रन दिये मार्कराम और हैरी ब्रुक्स (शून्य) को आउट कर दिल्ली को दोहरी सफलता दिलायी। दोनों बल्लेबाज छक्का लगाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। सनराइजर्स के लिए 11वां ओवर शानदार रहा जिसमें टीम ने 24 रन बटोरे। मुकेश कुमार के इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर अभिषेक ने चौके लगाये तो वह आखिरी दो गेंदों पर हेनरिच क्लासेन ने चौका और छक्का लगाया। अक्षर पटेल ने अगले ओवर में हालांकि अभिषेक को आउट कर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलायी। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

क्लासेन ने 197 तक पहुंचाया
क्रीज पर आये अब्दुल समद ने कुलदीप और क्लासेन ने अक्षर के खिलाफ 16वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर रन गति को बनाए रखा। समद ने मार्श के खिलाफ छक्का लगाकर क्लासेन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद इस गेंदबाज का चौथा शिकार बने। टीम के लिए पदार्पण कर रहे अकील हुसैन (10 गेंद में नाबाद 16) ने 19वें ओवर में मार्श के खिलाफ छक्का लगाया। क्लासेन ने आखिरी ओवर में नोर्किया के खिलाफ चौका लगाने के बाद दो रन लेकर 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन ने दो चौके और चार छक्के जड़े। टीम के लिए अब्दुल समद ने 21 गेंद में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाये। दिल्ली के लिए मिशेल मार्श ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिये।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...