8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : 100 का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी बीजेपी, कांग्रेस को...

कर्नाटक : 100 का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी बीजेपी, कांग्रेस को मिल सकती इतनी सीटें

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में 11 दिन बचे हैं। वहीं चुनाव से पहले एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने एक बड़ा ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया था। एबीपी न्यूज़-सी वोटर के ओपिनियन पोल के हिसाब से कर्नाटक में इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सकती है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है, जबकि बीजेपी 100 सीटों के आंकड़े को पार नहीं करेगी।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल के हिसाब से कर्नाटक में बीजेपी को 74 से 86 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 107 से 119 सीटें मिल सकती है। जबकि जीडीएस को 23 से 35 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 5 सीटें जा सकती है। इस ओपिनियन पोल से साफ है कि कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिल सकता है।

वहीं ओपिनियन पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक वोट प्रतिशत हासिल हो सकता है। ओपिनियन पोल के हिसाब से कांग्रेस पार्टी को 40 फ़ीसदी वोट मिल सकता है। जबकि बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिल सकता है। जेडीएस को 17 फ़ीसदी और अन्य के हिस्से में 8 फीसदी वोट जा सकता है।

ओपिनियन पोल के अनुसार ओल्ड मैसूर रीजन में बीजेपी का सफाया हो सकता है। पोल के अनुसार बीजेपी को 55 में से केवल 3 से 7 सीट मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 21 से 25 सीटें मिल सकती है। जबकि जीडीएस को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जा सकती है।

ओपिनियन पोल के हिसाब से कर्नाटक में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद हैं। सिद्धारमैया को 41 फीसदी जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जबकि बसवराज बोम्मई को 31 फीसदी, एचडी कुमार स्वामी को 22 फीसदी, डी के शिवकुमार को 3 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस को 150 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी। वहीं उनका दावा है कि बीजेपी को 40 सीट भी नहीं आएगी।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...