9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यफैसले के लिए विकिपीडिया पर न करें भरोसा.... हाई कोर्ट ने NIA...

फैसले के लिए विकिपीडिया पर न करें भरोसा…. हाई कोर्ट ने NIA कोर्ट का फैसला रद्द किया

Published on

चेन्नई

मद्रास हाई कोर्ट ने अदालतों से कहा है कि वे फैसला सुनाने के लिए क्राउडसोर्स्ड वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा न करें। यह कहते हुए हाई कोर्ट ने एनआईए अदालत के आदेश को रद्द कर दिया। मामला एक कट्टरपंथी संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा करने के आरोपी का था। व्यक्ति की याचिका को खारिज करने के लिए विकिपीडिया से एक प्रतिबंधित संगठन का विवरण निकाला गया था।

जियावुद्दीन बाकवी पर यूएपीए के तहत राजद्रोह और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया था। आरोपों को चुनौती देते हुए, उन्होंने विशेष अदालत का रुख किया, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। एनआईए अदालत ने कथित संगठन को लेकर विकिपीडिया में साझा की गई सामग्री पर भरोसा किया।

देशद्रोह का हुआ था केस
जियावुद्दीन पर कट्टरपंथी संगठन के फेसबुक पेज से पोस्ट करने और उसे शेयर करने का आरोप लगा था। उसके ऊपर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनिय की धारा 13 (1) बी के तहत केस दर्ज किया गया था।

चेन्नई हाई कोर्ट में गया था मामला
जियावुद्दीन बाकवी ने चेन्नई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति एम सुंदर और न्यायमूर्ति एम निर्मल कुमार की उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने विशेष अदालत के निष्कर्ष को अस्वीकार कर दिया।

हाई कोर्ट ने वापस भेजा केस
हाई कोर्ट ने कहा, ‘विशेष अदालत ने स्पष्ट रूप से इकाई के विवरण के लिए विकिपीडिया पर भरोसा किया। याचिकाकर्ता के उद्धृत केस कानूनों के संबंध में विशेष अदालत का आदेश मौन था और केस कानूनों पर किसी भी चर्चा के बिना केवल इसे खारिज कर दिया था। ट्रायल कोर्ट को इस पर कुछ चर्चा करनी चाहिए कि मौजूदा मामले में केस कानून कैसे लागू नहीं होते।’ हाई कोर्ट ने कहा कि इस बिंदु पर भी मामले को निचली अदालत में वापस जाना होगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...