11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यलुधियाना में गैस लीक से 9 की मौत, कई गंभीर... पूरा इलाका...

लुधियाना में गैस लीक से 9 की मौत, कई गंभीर… पूरा इलाका किया गया सील

Published on

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रिहायशी इलाके में फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। कई लोग घरों पर हैं लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। दस से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

पीड़ितों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिनमें से कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए अपने घरों को भी छोड़ दिया।

लोगों को निकाल रही एनडीआरएफ की टीम
एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।

लोगों में मचा हड़कंप
गैस लीक की घटना सुबह लगभग 7 बजे के आसपास हुई। अचानक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ को उल्टियां होने लगीं। अजीब से महक आने के बाद लोगों ने नाक और मुंह बांध लिया। हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। लोगों को अस्पताल ले जाया गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है?

सीएम ने जताया दुख
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। सीएम ने कहा, ‘पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...