11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यचमोली में पहाड़ से गिरा मलबा, बद्रीनाथ हाईवे बंद, श्रीनगर में रोके...

चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा, बद्रीनाथ हाईवे बंद, श्रीनगर में रोके गए श्रद्धालु

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड में चमोली के पास पहाड़ से मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद कर दिया गया है. सड़क पर पहाड़ का मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है. चमोली पुलिस के मुताबिक, कोतवाली चमोली क्षेत्र के बाजपुर में पहाड़ से मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है. जिसकी वजह से वाहन रास्ते में ही रुके हुए हैं. बता दें कि उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है.

जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम की वजह से श्रीनगर पुलिस की ओर से एहतियातन चारधाम यात्रा रोक दी गई है. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्रीनगर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मौसम ठीक होने और बद्रीनाथ हाईवे से मलबा हटने के बाद यात्रियों को आगे जाने की इजाजत दी जाएगी.

बता दें कि बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है. बीते दिन यानी शनिवार को भी बर्फबारी और बारिश हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आज यानी 30 अप्रैल और एक मई को भी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई है.

गौरतलब है कि हर साल देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन करते हैं. इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं लेकिन इन सबके बीच बदलता मौसम चारधाम यात्रा में बाधक बन रहा है.

27 अप्रैल को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद देश के चार सबसे पवित्र स्थलों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है. यात्रा शुरू होने के साथ ही राज्य पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों को सभी प्रकार की सहायता देने और उन्हें पवित्र स्थलों तक पहुंचने में मदद करने के लिए कदम उठाए हैं.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...