11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस की B टीम है JDS', कर्नाटक के चन्नापटना में बोले पीएम...

‘कांग्रेस की B टीम है JDS’, कर्नाटक के चन्नापटना में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के अगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस के चन्नापटना में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) पर निशाना साधा. कर्नाटक में पिछले दो दिनों में मोदी की यह पांचवीं जनसभा थी.

यहां उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने कर्नाटक को एक एटीएम की तरह देखा और अस्थिरता में अवसर खोजा. कांग्रेस और जेडी (एस) अस्थिरता के लिए जिम्मेदार हैं. वे दो अलग-अलग पार्टियां होने का नाटक करते हैं, लेकिन उनके मन में एक ही चीज है. वे दिल्ली में एक साथ हैं और संसद में एक-दूसरे की मदद करते हैं. जेडीएस कांग्रेस की बी टीम है.बता दें कि चन्नापटना में ही पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे और जेडी (एस) के दूसरे नंबर के नेता एच डी कुमारस्वामी ने 2018 का विधानसभा चुनाव बीजेपी उम्मीदवार सी.पी योगेश्वर को हराया था.

पीएम ने कहा कि इस बार कर्नाटक ने दशकों से चली आ रही गठबंधन की राजनीति को खत्म करने का फैसला किया है. कांग्रेस और जेडीएस अस्थिरता के प्रतीक हैं. कांग्रेस शासित राज्य अपने नेताओं की अंदरूनी कलह के लिए जाने जाते हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ उनके शासन से तंग आ चुके हैं और कोई विकास नहीं हुआ है.

यह चन्नापटना खिलौनों की धरती है. लेकिन, कांग्रेस ने पारंपरिक खिलौना उद्योग को नष्ट कर दिया. भारत के बाजार सस्ते विदेशी खिलौनों से भरे पड़े थे. मैंने देश के लोगों को मेड इन इंडिया के खिलौने खरीदने की सलाह दी थी. इससे खिलौनों के आयात में 70% की कमी आई है और भारतीय खिलौनों के निर्यात में 70% की वृद्धि हुई है.

‘वंशवादी पार्टियां भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं’
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दोनों वंशवादी पार्टियां हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं. कर्नाटक ने बहुत लंबे समय से अस्थिर सरकार का नाटक देखा है. अस्थिर सरकारें लूटने का मौका देती हैं. हमेशा लूट की लड़ाई होती है और अस्थिर सरकार में विकास नहीं होता है.जेडी (एस) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने खुले तौर पर घोषणा की थी कि अगर 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में उसे 15 से 20 सीटें मिलीं तो वह किंगमेकर होगी.

‘जेडीएस को दिया हर वोट सीधे कांग्रेस को जाएगा’
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्वार्थी दृष्टिकोण से एक परिवार को लाभ हो सकता है लेकिन इससे कर्नाटक के लाखों परिवारों को नुकसान होता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेडी (एस) को दिया गया हर वोट सीधे कांग्रेस को जाएगा और कर्नाटक में अस्थिरता लाएगा. जब भी कांग्रेस और जेडी (एस) सत्ता में आते हैं, तो कुछ परिवार फलते-फूलते हैं, लेकिन बीजेपी के लिए भारत और कर्नाटक का हर परिवार पार्टी का अपना परिवार है.

उन्होंने दावा किया, “जब बीजेपी की ‘डबल-इंजन सरकार’ सत्ता में आई, तो रामनगर में तीन लाख लोगों के बैंक खाते खोले गए. यहां, 2.5 लाख परिवारों को बीमा कवर मिला, 50 हजार अटल पेंशन योजना के पात्र बने और 7,000 पक्के घरों को मंजूरी दी गई.”

पीएम ने कांग्रेस पर लगाया विश्वासघात का आरोप
पीएम ने आरोप लगाया, “कांग्रेस विश्वासघात का पर्याय है. इसने किसानों के साथ धोखा किया है. कांग्रेस अपनी शक्ति का उपयोग एक ऐसी व्यवस्था बनाने में करती थी जो किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा दे और फिर कर्जमाफी का ढोंग करती थी. 2008 में, कांग्रेस ने झूठी लोन माफी की घोषणा की. यह लोन माफी केवल उन लोगों के लिए थी, जो कांग्रेस से जुड़े थे. “जब करोड़ों सीमांत किसानों के पास बैंक अकाउंट नहीं थे, लोन माफी की घोषणा के समय उन सीमांत किसानों को कैसे लाभ हुआ?”

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...