11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहाथ में हथकड़ी, पीछे पुलिसवाला... ठेके से शराब खरीदते मुजरिम की फोटो...

हाथ में हथकड़ी, पीछे पुलिसवाला… ठेके से शराब खरीदते मुजरिम की फोटो वायरल

Published on

हमीरपुर,

यूपी के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में हथकड़ी लगाए मुजरिम अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, उसके पीछे पुलिसकर्मी खड़ा हुआ है. वायरल तस्वीर पर हमीरपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, मामला संज्ञान आने पर एसपी ने जांच के आदेश जारी किए हैं. उनका कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, मामला जिले के कुरारा थाना का है. सीआरपीसी 151 के मामले के मुजरिम को अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया था. थाने से दो पुलिसकर्मी उसे लेकर गए हुए थे. हमीरपुर शहर में आने के बाद यह मुजरिम अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने रुक गया और शराब खरीदने लगा. इस दौरान एक पुलिसकर्मी मुजरिम के साथ खड़ा हुआ था.

तस्वीर हो गई वायरल
हथकड़ी लगाए इस मुजरिम के साथ वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी भी था, जो शराब शराब खरीदने में मदद कर रहा था. तभी किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और तस्वीर को वायरल कर दिया. तस्वीर के वायरल होने के बाद पुलिस की फजीहत होने लगी. वहीं, मामला एसपी के संज्ञान में भी आया.

एसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले एसपी दीक्षा शर्मा ने पुलिस करनी पर कार्यवाही के आदेश देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर जनपद हमीरपुर का एक फोटो वायरल हो रहा है. जिसमें मुजरिम ड्यूटी को ले जाते हुए एक पीआरडी जवान द्वारा शराब दिलवाता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए तत्काल उस पीआरडी जवान के खिलाफ एक्शन के लिए आदेश जारी किए गए हैं. जांच में जिसकी लापरवाही सामने आए. उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...