11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को रोकने के लिए क्या तेजप्रताप ने...

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को रोकने के लिए क्या तेजप्रताप ने बना ली अपनी आर्मी! कहा – करारा जवाब मिलेगा

Published on

पटना,

बाबा बागेश्वरधाम के नाम से चर्चित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार में बवाल मचा हुआ है. बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने खुले तौर पर उनके कार्यक्रम का विरोध किया है.धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर वन और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘धर्म को टुकड़ों में बाटने वालों को करारा जवाब मिलेगा. तैयारी पूरी है. हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई-भाई.’ बाबा बागेश्वर को रोकने के लिए क्या तेजप्रताप ने अपनी आर्मी भी बना ली जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है. तस्वीरों को लेकर यह सवाल हर किसी के जहन में है.

तेज प्रताप ने बनाई अपनी आर्मी!
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से बिहार दौरे पर आ रहे हैं. शास्त्री ने पटना के नौबतपुर में दिव्य दरबार भी लगाने वाले हैं लेकिन उनके दौरे के पहले ही बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेजप्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर को रोकने का ऐलान कर रखा है.

तेजप्रताप की तैयारी
मंत्री तेजप्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे को लेकर गुरुवार को ही बड़ा बयान दिया था. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में किसी को भी धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा, बाबा बागेश्वर अगर ऐसा करने आ रहे हैं तो पटना एयरपोर्ट पर ही वह बाबा बागेश्वर को घेर लेंगे.

तेजप्रताप के इस ऐलान के बाद उनकी पार्टी आरजेडी भी बाबा बागेश्वर के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है. तेज प्रताप यादव धीरेंद्र शास्त्री को रोकने के लिए अपनी तरफ से पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं.तेज प्रताप यादव पहले से ही एक DSS नाम की संस्था चलाते रहे हैं इसमें उन्होंने युवाओं को जोड़ रखा है और DSS सभी धर्मों के सम्मान की नीति पर काम करता है.

बीजेपी ने किया धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन
धीरेंद्र शास्त्री को रोकने के लिए लालू के बेटे अपने स्तर से पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने ऐलान कर रखा है कि हर हाल में वह धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करेगी. उन्हें पटना आने से रोके जाने का भी बीजेपी ने विरोध किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति गर्म हो सकती है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...