11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्थान में क्या हो रहा है! गहलोत और पायलट की अदावत पर...

राजस्थान में क्या हो रहा है! गहलोत और पायलट की अदावत पर PM Modi का तंज

Published on

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। राज्य में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। सत्ताधारी पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने के लिए बजट की घोषणा को धरातल पर उतारेन में जुटी है। साथ ही अपनी महत्वकांक्षी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने की भागदौड़ में लगी है। पार्टी का विश्वास है सरकार की योजनाओं को जनता का समर्थन मिलेगा और उसका सीधा फायदा चुनाव में मिलेगा। लेकिन अब भी पार्टी के भीतर की कलह आने वाले भविष्य को लेकर सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है। इसी कलह पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तंज कसा है। मोदी ने कहा, ‘जिस भी राज्य में कांग्रेस की सरकारें बची हैं, वहां इसकी पहचान इसके नेताओं के बीच प्रतिद्वंद्विता है। आप देख रहे हैं कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है।’ मोदी रविवार को कर्नाटक के हासन जिले के बेलूरु में एक और जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

गहलोत-पायलट तनाव पर पीएम मोदी ये भी कह चुके
हाल ही राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में भी पीएम मोदी राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट पर चुटकी ले चुके हैं। समारोह में उन्होंने गहलोत पर तंज कसते हुए राजनीतिक आपाधापी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं गहलोत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। इन दिनों राजनीतिक आपाधापी में उनका अनेक संकटों से वो गुजर रहे हैं। उसके बावजूद भी विकास के काम के लिए समय निकालकर के आए। रेलवे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मैं उनका स्वागत भी करता हूं, अभिनंदन भी करता हूं।’

पीएम के तंज पर गहलोत का जवाब
12 अप्रैल को पीएम मोदी की ओर से की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा था कि ‘आज का भाषण पूरी तरह 2023-24 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए दिया है। और ये बीजेपी के चुनावी एजेंडे के रूप में था।’ गहलोत ने कहा, ‘मेरा मानना है कि आपकी ऐसी टिप्पणियां प्रदेशवासियों और देशवासियों के गले नहीं उतरेंगी’।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...