11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यजब सरकार बदलेगी तब जानते हो ना... आजम खान ने रामपुर में...

जब सरकार बदलेगी तब जानते हो ना… आजम खान ने रामपुर में योगी को दी चेतावनी

Published on

रामपुर

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने रामपुर में निकाय चुनाव के साथ ही उपचुनाव के लिए जोर लगा रहे हैं। उन्होंने रविवार की शाम जनसभा को संबोधित करते हुए पुलिस और सत्ता का हवाला देते हुए खुलेआम चेतावनी दे डाली। उन्होंने इशारों ही इशारों में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार बदलेगी, तो इससे लंबी लाइन खींची जाएगी।

रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने इंदिरा गांधी के दौर का हवाला देते हुए कहा कि 40-42 साल की सियासी जिंदगी का तजुर्बा यही है। तवे से रोटी कब पलट जाएगी कुछ नहीं पता। सत्ता और पुलिस वाले बदल जाएंगे। जिन पुलिसवालों ने तुम्हारे घर के दरवाजे तोड़े हैं और जिन्होंने तुम्हें ठोकरें मारी हैं, यही खड़े होकर इसी बूट से तुम्हें सैल्यूट किया करेंगे।

आजम ने कहा, ‘देखो भाई यह (पुलिसवाले) तो उसके साथ हैं, जिसकी सरकार है। और अब तो इन्हें मालूम हो गया है कि कहां तक नेता ज्यादती कर सकते हैं। अब सत्ता बदलने पर आने वाली सरकार कराएगी। समझते हो ना मेरा मतलब? देखो यह इतनी लाइन खींच गई और जब सरकार बनेगी बदलेगी तब उससे लंबी लाइन खींचेगी। और यह लंबी जानते हो ना कौन खींचेगा? वहां मौजूद लोगों ने आजम खान और समाजवादी पार्टी के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

आजम खान रामपुर की रैलियों में भावुक अपीलों से अपने वोटबैंक पर फिर से पकड़ पाना चाहते हैं, जो बीते चुनावों में उनके हाथ से फिसल गया सा नजर आया। आजम के साथ ही साथ बेटे अब्दुल्ला भी अपने पिता और खुद के साथ हो रही ‘ज्यादती’ को खासतौर पर रेखांकित कर रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने अतीक का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या रामपुर वालों यह चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए? बस इतना ही तो रह गया है अब।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...