11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'मैं क्या शिलाजीत की रोटियां खाता था?' पहलवानों के आरोप पर क्या...

‘मैं क्या शिलाजीत की रोटियां खाता था?’ पहलवानों के आरोप पर क्या बोल गए बृजभूषण

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह लगातार पहलवानों के आरोप को लेकर सफाई दे रहे हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में यौन शोषण के आरोपों पर सफाई देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि क्या मैं शिलाजीत की रोटियां खाता था। WFI चीफ ने कहा कि उनके खिलाफ जंतर-मंतर पर शीर्ष पहलवानों के धरने राजनीति से प्रेरित है। सिंह ने कहा कि इसके पीछे देश का एक बड़ा उद्योगपति और एक बाबा है। उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस खेल में दीपेंद्र हुड्डा हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा की वजह से मैं नहीं बोल रहा हूं।

देश के बड़े उद्योगपति का है खेल
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने कोई यौन उत्पीड़न नहीं किया। मैं निर्दोष हूं। उन्होंने कहा कि मैं यौन उत्पीड़न का अपराधी नहीं बनना चाहता हूं। बीजेपी सांसद ने कहा कि इनके ही साथ घटना क्यों घटती है? उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक ही परिवार, एक ही अखाड़े को छोड़कर किसी अन्य के साथ घटना क्यों नहीं घटती। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे एक ही अखाड़ा और एक ही परिवार है। इससे पहले सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि धरना दे रहे पहलवान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलौने बन गए हैं। उनका मकसद मेरा इस्तीफा नहीं है, बल्कि यह केवल राजनीतिक है।

अब गिरफ्तारी की मांग कर रहे खिलाड़ी
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी अब बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अब उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका हैं। ऐसे में उन लोगों को गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं हैं। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि जैसे ही खिलाड़ी धरने से उठ जाएंगे वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। सिंह ने कहा कि मैं यौन उत्पीड़न का अपराधी नहीं बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट में विश्वास है।

बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण और धमकाने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज कीं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है। इसके तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। देश के शीर्ष पहलवानों ने डब्ल्यूएफाई प्रमुख बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 23 अप्रैल से एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना शुरू किया। बृजभूषण पर उन्होंने महिला पहलवानों को धमकाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। इससे पहले उन्होंने जनवरी में धरना दिया था।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...