13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगुजरात: CM भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे को ब्रेन स्ट्रोक, अहमदाबाद से...

गुजरात: CM भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे को ब्रेन स्ट्रोक, अहमदाबाद से ले जाए गए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब सोमवार को उन्हें आगे के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया है. 37 साल के अनुज पटेल का आगे का इलाज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में होगा. हिंदुजा अस्पताल के डॉ. मिश्रा ने अहमदाबाद में भर्ती अनुज का मेडिकल चेकअप कराया था, इसके बाद उन्हें मुंबई में भर्ती करवाने की सलाह दी.

उधर, अहमदाबाद के केडी अस्पताल ने ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बेटे अनुज पटेल को रविवार दोपहर 2:45 बजे केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया. फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में इलाज चल रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और परिमल नथवानी अनुज का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे. उधर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को जामनगर में होने वाले गुजरात गौरव दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में बेटे अनुज की तबीयत खराब होने के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे. राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश भाई पटेल के साथ गुजरात गौरव दिवस जामनगर के इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

बता दें कि रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बेटे अनुज पटेल (37 साल) को अचानक तबियत खराब होने के बाद अहमदाबाद की केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक होने की बात कही और तुरंत ही उनकी सर्जरी भी की गई.

अहमदाबाद की केडी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के हिसाब से अनुज की तबीयत स्थिर है. हालांकि, 1 मई को सुबह अनुज को अहमदाबाद के केडी अस्पताल से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री के इकलौते पुत्र अनुज पटेल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...