15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान में मई की बारिश से बाढ़! डूब गए आधा दर्जन लोग,...

राजस्थान में मई की बारिश से बाढ़! डूब गए आधा दर्जन लोग, जान बचाने को बुलानी पड़ी JCB

Published on

करौली

मई की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही रंग बयां कर रहा हैं। राजस्थान समेत देश के कई शहरों में इस बार झमाझम बारिश हो रही है। प्रकृति में आए ऐसे बदलाव के बीच प्रदेश के करौली जिले से हैरान करने वाले वीडियो सामने आया है। यहां जिले के करणपुरा के पास भकुला नाले में रविवार को पानी का तेज बहाव में फंसने से 6 लोग बाल बाल बच गए।

डाब घास लेने पहुंचे लोग फंसे
बताया जा रहा है कि रविवार को जब अचानक बारिश शुरू हुई। तब कुछ लोग नाले में डाब (घास) लेने गए थे। जिस दौरान लोग पहुंचे तो नाले में कम पानी था, लिहाजा डाब को लेने के लिए सभी नाले में चले गए।तभी अचानक से तेज बहाव से पानी आ गया और उसमें लोग फंस गए। डूबने वाले सभी लोगों को जेसीबी की सहायता से बड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाल गया। बाहर निकालने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

जेसीबी से निकाला सभी को बाहर
मिली जानकारी के अनुसार करौली जिले में कारणपुरा के पास भकुला नाला है, जिसमें टोडा गांव के लोगों ने नाले में डाब रख दी। बारिश की वजह से डर था कि कहीं नाले में पानी ना आ जाये और घास भींगकर खराब हो जाएं।

लिहाजा डाब को निकालने के लिए सभी नाले में चले गए।तभी अचानक से तेज बहाव से पानी आ गया।तेज बहाव में फंसने से पास में ही एक टूटा हुआ पेड़ गिरा हुआ था। उस पर सभी चढ़ गए और जोर जोर से चिल्लाने लगे।आवाज सुनकर आस पास के लोग इक्कठे हो गए। लोगों ने पहले अपने स्तर से उनको निकालने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण उनको नहीं निकाल पाये। इसके बाद जेसीबी की सहायता ली गई। जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाल लिया।

Latest articles

भेल भोपाल में सेफ़्टी शूज़ की प्रतिपूर्ति राशि देने की मांग, यूनियनों ने सौंपा संयुक्त मांग पत्र

भोपाल बीएचईएल  भोपाल की जेसीएम पात्रधारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियनों ने कर्मचारियों की सुरक्षा और...

दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

भोपाल सामाजिक सरोकारों के तहत बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रोजी उपाध्याय के नेतृत्व...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...