13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यवाराणसी: क्रिकेट की कोचिंग दे रहा था शख्स, घात लगाए हमालवरों ने...

वाराणसी: क्रिकेट की कोचिंग दे रहा था शख्स, घात लगाए हमालवरों ने मार दी गोली

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक क्रिकेट कोच को बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने से क्रिकेट कोच बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना के पीछे निजी रंजिश को वजह मान रही है. गोली मारने की ये वारदात वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के DAV कॉलेज मैदान में हुई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भागते हुए CCTV कैमरे में भी कैद हो गए.

बता दें कि नगर निगम चुनाव और लगातार VIP दौरों को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कड़ी सुरक्षा के दावे किये जाते हैं लेकिन दिनदहाड़े ये घटना हो गई. DAV कॉलेज के मैदान में 62 साल के क्रिकेट कोच रामलाल यादव को बदमाशों ने गोली मारी.

क्रिकेट कोच बगल में ही कबीर चौरा इलाके में रहते थे और जब वह खेल मैदान पहुंचे तो पहले से घात लगाए बदमाश उन पर फायरिंग करने लगे. गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें पहले सरकारी अस्पताल और फिर मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उनकी हालत पहले से बेहतर है.

हालांकि अभी तक हमलावरों के मकसद का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस रंजिश के एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश CCTV कैमरे में भागते हुए नजर भी आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक घायल क्रिकेट कोच की हालत फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...