13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'अयोध्या का बहुत सुंदर विकास कर रहे हैं योगी जी, वे प्रधानमंत्री...

‘अयोध्या का बहुत सुंदर विकास कर रहे हैं योगी जी, वे प्रधानमंत्री बनें’- फांसी लगाने से पहले पुजारी ने जताई अंतिम इच्छा

Published on

अयोध्या

अयोध्या से मन को दुखाने वाली एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुसाइड करने से चंद सेकेण्ड पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया था। उनका कहना था कि उन्हें पुलिस प्रताड़ित कर रही है। पुलिस उनसे दो लाख रूपये की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कल रात से खाना नहीं खाया है। मैं दो लाख रूपये कहां से लाउंगा। पहले मेरे गुरु को गायब कर दिया गया और उसका इल्जाम मेरे ऊपर लगाकर मुझे फंसा दिया गया। ले लें ये मंदिर, मुझे नहीं चाहिए।

सुसाइड करने से पहले फेसबुक लाइव
राम शंकर दास ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर आकर कई बातों का खुलासा किया था। असल में इसी मंदिर के महंत की गुमशुदगी मामले में पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। हालांकि सुसाइड करने से पहले पुजारी ने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी अपने सिर पर लगी पगड़ी को खोल रहे हैं और उसी से फांसी का फंदा बना रहे हैं। वे कह रहे हैं कि, “मैं रायगंज पुलिस चौकी इंचार्ज और सुभाष सिंह की वजह से लाइव आत्महत्या करने जा रहा हूं। आप लोग न्याय कीजिएगा”। इसके बाद वे गमछे को किसी चीज से बांधकर फांसी का फंदा बनाते हैं और फिर थोड़ी देर में वीडियो बंद हो जाता है।

मंदिर के मंहत हो गए थे गायब
सुसाइड करने से पहले लाइव वीडियो में पुजारी राम शंकर दास ने रायगंज चौकी इंचार्ज और कुछ सिपाहियों पर आरोप लगाए हैं। असल में जनवरी महीने से मंदिर के 80 साल के मंहत रामशरण दास भी गायब हैं। पुलिस अभी तक लापता महंत का पता नहीं लगा पाई है। इस मामले में पुलिस ने पुजारी राम शंकर दास के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

योगी जी पीएम बनेंगे
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के अंत में पुजारी राम शंकर दास ने कहा कि योगी जी अयोध्या का बहुत सुंदर विकास कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री बने। इसके बाद ही पुजारी ने अपनी जान दे दी।

इस मामले में एसएसपी मुनि राजजी ने कहा है कि जब हमने देखा तो मंदिर का दरवाजा बंद था। पुजारी दो दिन से दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद हमने उनका दरवाजा खोला। हमने देखा कि अंदर उन्होंने अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। पहली नजर में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि अभी इस मामले की जांच की जा रही है।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...