13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यPM मोदी को 91 नेताओं को गिनने की फुर्सत कैसे मिल गई?...

PM मोदी को 91 नेताओं को गिनने की फुर्सत कैसे मिल गई? कर्नाटक में ऐसा क्यों बोले CM गहलोत

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नहीं है जबकि बीजेपी झूठ बोलकर अपना काम चलाती है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के मुख्यमंत्री ने कहा था कि राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं हुई है सिर्फ घोषणा ही की है जबकि राजस्थान में तो सेवानिवृत कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पैसा मिलने लग गया है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी के लोग जानबूझकर भ्रम फैलाते हैं। यह इनकी फितरत में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार 1 मई को बेंगलुरू पहुंचे। 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हैं। लिहाजा कांग्रेस के प्रचार के लिए सीएम गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक गए हैं।

सिविल यूनिफॉर्म कोड बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा
बेंगलुरू में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि सिविल यूनिफॉर्म कोड आरएसएस और बीजेपी का एजेंडा है। ये लोग देश को बर्बाद करके रहेंगे। गहलोत ने कहा कि देश और प्रदेशवासियों को समझना चाहिए कि पहले ये लोग सीएए लाए थे। कहा था कि इसे सीएए को लागू करके रहेंगे। अब इनकी बोलती बंद हो गई। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह देश को अपने एजेंडे के मार्फत चलाना चाहते हैं लेकिन अब लोग इनकी हकीकत समझ गए हैं। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। सत्ता में आने के लिए बीजेपी के नेताओं ने वर्ष 2014 में जो वादे किए थे, उनके भाषण सबको सुनना चाहिए। 15 लाख खाते में डालने का जुमला था। हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा 9 साल में पूरा नहीं किया। महंगाई कम करने का भी झूठा वादा किया था जनता से।

अब लोग बीजेपी के झांसे में नहीं आएंगे
सोमवार को कर्नाटक में बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में गरीबी की रेखा से नीचे के लोगों को 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। इससे जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मणिपुर और गोवा के चुनावों के दौरान बीजेपी ने होली और दिवाली पर गैस सिलेंडर मुफ्त देने के वादे किए थे। वे वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। अब कर्नाटक में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है लेकिन लोग इनकी हकीकत जानते हैं। अब इनके झांसे में कोई नहीं आने वाला है।

राहुल गांधी की बात का मकसद समझें
अशोक गहलोत ने कहा कि राजनीति में अपनी बात कहने का एक तरीका होता है। राहुल गांधी भी ललित मोदी और नीरव मोदी का नाम लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया और उसमें पीएम मोदी का भी नाम लिया। इसका मतलब यह नहीं है कि पीएम नरेन्द्र मोदी भगोड़े हैं। यह तो जनता तक अपनी बात पहुंचाने का तरीका है कि ये भी करप्शन में उनका साथ दे रहे हैं। गहलोत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस पर क्या क्या आरोप नहीं लगाए। वाजपेयी और आडवाणी पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया। राहुल गांधी पर एक षड़यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी संसद सदस्यता निरस्त करवाई गई।

गाली देने वाले कई नेता तो बीजेपी में सुशोभित हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर्नाटक में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि कांग्रेस के 91 नेताओं ने उन्हें गालियां दी है। मोदी के इस आरोप से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इतनी फुर्सत कैसे मिल गई कि उन्होंने 91 नेताओं की लिस्ट बना ली। उन्होंने कहा कि उन 91 नेताओं में से कई नेता तो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए। अब वे बीजेपी में विभिन्न पदों पर सुशोभित हैं। उनके बारे में मोदी का क्या कहना है। गहलोत ने यह दावा किया कि लोग अब बीजेपी की कथनी और करनी को समझ गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...