13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यचुनाव नहीं कन्यादान के लिए मिले पैसे... अखिलेश के ट्वीट के बाद...

चुनाव नहीं कन्यादान के लिए मिले पैसे… अखिलेश के ट्वीट के बाद बोली वीडियो में दिख रही महिला

Published on

फिरोजाबाद ,

यूपी में निकाय चुनाव की वजह से सियासी सरगर्मी तेज है. आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. सियासी दल अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर सियासी गलियारों में घमासान मचा दिया.

दरअसल, अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बीजेपी पूरे प्रदेश में धनबल का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना चाहती है. फिरोजाबाद के वार्ड नंबर-25 के बीजेपी प्रत्याशी सरेआम पैसे बांट रहे हैं. चुनाव आयोग और सक्षम अधिकारी तुरंत इस वीडियो का संज्ञान लें और तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें.

किसी राजनीतिक पार्टी से कोई मतलब नहीं- महिला
वीडियो अखिलेश यादव द्वारा वायरल किया गया था, इसलिए पुलिस भी सक्रिय हो गई और महिला से पूछताछ करने पहुंची. महिला बार-बार यह कह रही है कि उसे किसी ने भी रुपये नहीं दिए हैं. उसे केवल कन्यादान के रुपये देने आए थे. उसे किसी राजनीतिक पार्टी से कोई मतलब नहीं है. महिला का घर वार्ड नंबर-25 ढोलपुरा में है. उसने बताया कि उनका नाम रेशमा है.

4 मई को फिरोजाबाद में होना है मतदान
गौरतलब है कि फिरोजाबाद में 4 मई को मतदान होना है. चुनावों में पैसे बांटे जाने के पहले भी कई मामले आ चुके हैं. मगर, यहां यह खास बात है कि अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया. हालांकि, महिला ने सामने आकर उनके आरोपों को निराधार करार दिया है.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...