12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलआरसीबी ने डिफेंड किया इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर, 127 रन...

आरसीबी ने डिफेंड किया इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर, 127 रन नहीं बना पाई लखनऊ

Published on

लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 1 मई सोमवार को एक रोंमांचक लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। इकाना स्पोर्टस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुई। यह लो स्कोरिंग इंकाउंटर आरसीबी के हक में रहा। आरसीबी ने लखनऊ को उन्हीं के घर में घुसकर 18 रन से हरा दिया। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन भी नहीं बना पाई थी। इसके बावजूद वह यह मैच जीतने में सफल रहे। आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांच से भरपूर मैच में आखिर क्या-क्या घटा।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 127 रन
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बॉलिंग पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आरसीबी गिरते-पड़ते निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाने में सफल रही। विराट कोहली (31), फाफ डु प्लेसिस (44) ने टीम को इस टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं लखनऊ के लिए 3 विकेट लेने वाले नवीन-उल-हक सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसके अलावा रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा ने भी 2-2 विकेट अपने नाम की। कृष्णप्पा गौतम को भी एक सफलता मिली।

आरसीबी ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर किया डिफेंड
आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया है। लखनऊ के बल्लेबाज आरसीबी की खूंखार गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वह 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 108 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए, जिसके चलते वह 18 रन से मुकाबला हार गए। इस जीत के साथ आरसीबी के 10 अंक हो गए हैं और वो अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है जबकि लखनऊ टीम के भी 10 अंक हैं और वो अंकतालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

 

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...