13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यकांग्रेस बोली- कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करेंगे, BJP गुस्से से...

कांग्रेस बोली- कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करेंगे, BJP गुस्से से हुई लाल

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम कर्नाटक की जनता को किए गए वादों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस दौरान खरगे ने पुरानी पेंशन योजना पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने पर इसे बहाल करने का काम किया जाएगा। साल 2006 के बाद के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। खरगे ने कहा कि बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष खरगे के अलावा पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ ही अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। बजरंग दल पर बैन को लेकर कांग्रेस के वादे पर बीजेपी हमलावर दिख रही है। जिसको लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की बड़ी बातें
अगले 5 वर्षो में किसान कल्याण के लिए 1.5 लाख रुपए देगी सरकार
दूध पर बढ़ेगी सब्सिडी, 5 रुपए से बढ़कर 7 रुपए किया जाएगा
नारियल किसानों और अन्य के लिए सुनिश्चित की जाएगी MSP
गृह ज्योति योजना के जरिए दी जाएगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली
आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की योजना

असम के सीएम सरमा का पलटवार
घोषणा पत्र में बजरंग दल और पीएफआई पर बैन के दावे को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सवाल किए हैं। केरल में कांग्रेस ने मुस्लिम लीग से गठबंधन किया। पहले इन लोगों ने पीएफआई पर बैन की बात क्यों नहीं की? कांग्रेस ने पीएफआई नेताओं के केस वापस क्यों लिए। अब ये लोग बजरंग दल पर बैन की बात कर रहे हैं। सरमा ने कहा कि यह घोषणा पत्र एक सेकुलर पार्टी का नहीं हो सकता है। कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस का यह घोषणा पत्र तो पीएफआई के घोषणा पत्र जैसा है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...