12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यशरद पवार ने जैसे ही इस्तीफा देने का ऐलान किया, हाथ जोड़ने...

शरद पवार ने जैसे ही इस्तीफा देने का ऐलान किया, हाथ जोड़ने लगे NCP नेता, नहीं माने राजनीति के ‘चाणक्य’

Published on

मुंबई

शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान किया है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में उनकी किताब के विमोचन का आज कार्यक्रम हो रहा है। शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं। इस बीच शरद पवार की मान-मनौवल की कोशिशें चल रही हैं। जयंत पाटिल ने रोते हुए पवार से फैसला वापस लेने की अपील की है। शरद पवार ने कांग्रेस छोड़कर 1999 में एनसीपी बनाई थी। शरद पवार ने इसके संकेत हाल ही में दे दिए थे, जब उन्होंने कहा था कि रोटी को अगर समय पर न पलटा जाए तो जल जाती है।

चाहता हूं कोई और संभाले जिम्मेदारी: पवार
शरद पवार ने मुंबई में अपनी पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को एक बार फिर चौंका दिया। शरद पवार ने कहा, ‘मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।’ शरद पवार ने जैसे ही एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की, एनसीपी के तमाम बड़े नेता हाथ जोड़ने लगे। इस दौरान समर्थकों ने पवार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हाल ही में एनसीपी यूथ विंग के एक कार्यक्रम में शरद पवार ने इशारा कर दिया था कि अब नेतृत्व परिवर्तन का सही वक्त है।

मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।
शरद पवार का ऐलान

नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बनाई कमिटी
इसके साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक समिति बनाई गई है। इस समिति में दिलीप वलसे पाटिल और नरहरि भी हैं। अजित पवार ने कहा है कि इस समिति का फैसला सभी को मंजूर होगा। शरद पवार को मनाने के लिए एनसीपी की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पवार के बगैर जनता के पास हम कैसे जाएंगे। जयंत पाटिल ने रोते हुए कहा, ‘शरद पवार अध्यक्ष बने रहें, यह पार्टी ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है। आप जिस पद पर हैं वह पद और कोई नहीं ले सकता है। आपको पार्टी में जो बदलाव करना है वह कीजिए, लेकिन अध्यक्ष का पद मत छोड़िए। आपका यह फैसला किसी के भी हित में नहीं होगा। नई पीढ़ी को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है।’

शरद पवार अध्यक्ष बने रहें, यह पार्टी ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है। आप जिस पद पर हैं वह पद और कोई नहीं ले सकता है। आपको पार्टी में जो बदलाव करना है वह कीजिए, लेकिन अध्यक्ष का पद मत छोड़िए। आपका यह फैसला किसी के भी हित में नहीं होगा। नई पीढ़ी को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है।
जयंत पाटिल, एनसीपी चीफ, महाराष्ट्र

‘रोटी को नहीं पलटा तो जल जाएगी’
चंद दिनों पहले ही पवार ने मुंबई में एनसीपी युवा कांग्रेस के युवा मंथन कार्यक्रम में कहा, ‘तवे पर रोटी को घुमाना है, अगर नहीं घुमाया तो जल जाएगी, इसलिए रोटी के चक्कर में देरी करने से काम नहीं चलेगा। कुछ व्यक्तियों का समाज में कोई स्थान हो या न हो, कार्यकर्ताओं के बीच उनका सम्मान होता है। चाहे उनके पास पद हो या न हो। उस सम्मान को पाने के लिए आपको अगला कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।’

इसी कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने कहा था, ‘सोचिए किसे टॉप पर लाना है। नगर निकाय चुनाव में संगठन की ओर से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। इससे एक नया नेतृत्व बनेगा।’ शरद पवार को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। माना जाता है कि वह अपनी बात इशारों मे कह देते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भी पवार ने संकेत दे दिए थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...