17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'मन की बात' के बहाने लोगों को 'झूठ की बात' से बेवकूफ...

‘मन की बात’ के बहाने लोगों को ‘झूठ की बात’ से बेवकूफ बनाती है BJP… ममता बनर्जी का पीएम पर निशाना

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर मंगलवार को निशाना साधा। ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोगों को ‘झूठ की बात’ से बेवकूफ बनाती है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रचंड जीत की दूसरी वर्षगांठ पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी। इस दौरान ममता बनर्जी ने अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह किया।

ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में दावा किया क‍ि बीजेपी ‘मन की बात’ के नाम पर लोगों को ‘झूठ की बात’ से बेवकूफ बनाती है। भाजपा हर चुनाव से पहले वादे करती है और चुनाव के बाद उन्हें भूल जाती है। बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वें ऐप‍िसोड का प्रसारण किया गया था।

‘बीजेपी के ख‍िलाफ साथ आएं विपक्षी दल’
टीएमसी प्रमुख ने कहा क‍ि मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह करती हूं… जब सभी विपक्षी दल एक साथ आएंगे तो बीजेपी लड़ाई हार जाएगी और भारत विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ जंग जीत जाएगा। टीएमसी 2021 में लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे 2021 में दो मई को घोषित किए गए थे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...