17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअतीक के हत्यारों के घरों पर क्यों नहीं चला बुलडोजर, मुरादाबाद से...

अतीक के हत्यारों के घरों पर क्यों नहीं चला बुलडोजर, मुरादाबाद से ओवैसी का CM योगी पर जबर्दस्त प्रहार

Published on

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने योगी सरकार की बुलडोजर नीति और माफिया से नेता बने अतीक अहमद की हत्या के मुद्दे को जोड़ा। मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव के मैदान में उतरे ओवैसी ने अतीक मर्डर केस का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अतीक अहमद के हत्यारों के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के अध्यक्ष ओवैसी ने अतीक अहमद के हत्यारों को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोड्से की औलाद करार दिया।

मुरादाबाद के कुंदरकी नगर क्षेत्र में आयोजित सभा में असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एआईएमआईएम प्रत्याशी जीनत मेहंदी के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर अपराधियों के घरों को गिराए जाने का समर्थन नहीं करता हूं। एक अपराधी के अपराध की सजा पूरे परिवार को क्यों दी जाए? लेकिन, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था जेसीबी से परिभाषित हो रही है।

योगी सरकार पर साधा निशाना
ओवैसी ने कहा कि यूपी में बुलडोजर मॉडल की चर्चा होती है। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। ऐसे में मैं पूछना चाहता हूं कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या करने वाले हत्यारों के घरों पर बुलडोजर एक्शन क्यों नहीं हुआ? उन्हें क्यों छोड़ दिया गया। ओवैसी ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हुई हत्याओं पर अखिलेश यादव की चुप्पी सवाल खड़े करती है। वे इस मामले की निंदा तक नहीं कर पाए।

अखिलेश यादव को ओवैसी ने घेरा
एआईएमआईएम प्रमुख ने तंज कसते हुए जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि अभी भैया (अखिलेश यादव) कहां हैं? वे लखनऊ में अपने घर में बैठकर आराम से ट्वीट कर रहे हैं। मैं आपके लिए मैदान में उतर कर आपकी समस्याओं के लिए लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आपको (मुसलमानों को) केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि आप केवल वोट डालने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग मत करिए। अपने मताधिकार का प्रयोग राजनीतिक ताकत बनने के लिए करिए। दरअसल, एआईएमआईएम ने वर्ष 2017 के नर निकाय चुनाव में पार्षद की 26 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...