14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलधरने पर बैठे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी उषा, 4 दिन...

धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी उषा, 4 दिन पहले ही बताया था अनुशासनहीन

Published on

नई दिल्ली

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पीटी उषा बुधवार सुबह धरन दे रहे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची। पीटी उषा ने कुछ समय पहले ही बयान दिया था कि धरने पर बैठे खिलाड़ी अनुशासनहीन हैं और देश की छवि को खराब कर रहे हैं। इसके अलावा किसान नेता राकेश टिकैत भी इन खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे।

टिकैत ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने दो नियम बनाए हैं। अगर कोई आम आदमी होता तो पुलिस गिरफ्तारी करने में बिलकुल समय नहीं लगाती लेकिन अगर कोई वीआईपीएल या सरकार का आदमी है तो अलग नियम माने जाते हैं। लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी चार लाख ट्रैक्टर हमारे घरों में हैं.’

पीटी उषा ने पहलवानों से की बातचीत
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने जाकर विनेश फोगाट और संगीत फोगाट से बातचीत करती नजर आई। धरना दे रहे पहलवान पीटी उषा के बयान से काफी नाराज थे। साक्षी मलिक से लेकर विनेश फोगाट ने पीटी उषा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी।

पीटी उषा ने धरना देने वालों को बताया था अनुशासनहीन
ओलंपिक एसोसिएशन ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी जिसमें बॉक्सर मैरीकॉम और रेसलर योगेश्वर दत्त शामिल थे। हालांकि इस कमेटी की जांच रिपोर्ट भी सामने नहीं है। उषा से जब इसको लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है और इससे देश की छवि खराब हो रही है। उन्हें पहले हमारे पास आना चाहिए था।’

बजरंग ने पीटी उषा के बयान पर जताई थी निराशा
पीटी उषा का बयान सुनकर बजरंग ने कहा, ‘वह खुद एक महिला हैं लेकिन फिर भी खिलाड़ियों का दर्द नहीं समझा। ये सुनकर बड़ा दुख हुआ। हमने तीन महीने इंतजार किया है। हम उनके पास भी गए थे फिर भी हमारे साथ न्याय नहीं हुआ और हमें यहां आना पड़ा।”

 

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...