18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसोते-सोते आई मौत, डॉक्टर की गई जान, बिहार में हैरान करने वाली...

सोते-सोते आई मौत, डॉक्टर की गई जान, बिहार में हैरान करने वाली घटना

Published on

आरा,

बिहार के आरा में एक डॉक्टर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. मौत होने की जानकारी मृतक के परिजनों को तब हुई जब बेडरूम में सो रहे डॉक्टर को परिजन जगाने गए. इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने इसकी तत्काल जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, डॉक्टर की मौत हार्टअटैक से होने का अंदेशा जताया जा रहा है.

दरअसल, घटना नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा की है. मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले 35 साल के डॉ. सुरेंद्र पांडेय आरा नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा में शारदा हेल्थ केयर सेंटर चलाते थे. हेल्थ केयर सेंटर चलाते थे. उनका धनुपरा के अलावा पटना के दानापुर में भी घर है. लेकिन डॉ. सुरेंद्र पांडेय बीते तीन वर्षों से धनुपरा में रह रहे थे.

खाना खाकर सोने चले गए थे सुरेंद्र
हर रोज की तरह सुरेंद्र क्लिनिक बंद करने के बाद घर पहुंचे और फिर परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए. मंगलवार की रात को सोए सुरेंद्र बुधवार की देर सुबह 9 बजे तक भी सोकर नहीं उठे थे. इस पर उनका ममेरा भाई सोनू कुमार उन्हें जगाने गया.

अस्पताल ले जाए गए सुरेंद्र
सोनू के लाख जगाने के बाद भी सुरेंद्र जागे नहीं. सोनू ने तत्काल यह बात परिवार के दूसरे लोगों को बताई. इसके बाद तत्काल ही सुरेंद्र को सदर अस्पताल ले जाया गया. जांच करने के बाद चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही आरा नगर थाने के एएसआई नरेंद्र कुमार पासवान भी अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली. उनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल ऐसा लग रहा है जैसे सुरेंद्र की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this