17.7 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबीच सड़क युवक को पीटने लगे बीजेपी के कैबिनेट मंत्री, वीडियो देख...

बीच सड़क युवक को पीटने लगे बीजेपी के कैबिनेट मंत्री, वीडियो देख भड़का लोगों का गुस्सा

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और एक स्थानीय युवक की बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋषिकेश में वित्त मंत्री के घर के पास हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग कई तरह के सवाल करने लगे। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम सुरेंद्र सिंह नेगी बताया जा रहा है। जिसे मंत्री की हाथापाई हो रही है।

प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच हुई मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपने गनर के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर रहे हैं। युवक बचने का प्रयास करते गए इधर-ुउधर भाग रहा है लेकिन मंत्री और उनका गनर युवक को लगातार पीट रहे हैं। सड़क पर हो रही इस मारपीट को देखने के लिए कुछ लोग सड़क पर रुके हैं और जिसकी वजह से सड़क पर जाम भी लग गया है।

पीड़ित शख्स सुरेंद्र नेगी ने मंत्री पर लगाए ऐसे आरोप
पीड़ित शख्स सुरेंद्र नेगी ने मंत्री पर फेसबुक पोस्ट के जरिये कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘हम ट्रैफिक जाम में फंस गए थे और मैं उनकी कार के पास से बिना यह जाने कि उसमें कौन बैठा है, गुजर गया। उन्होंने मुझे अपशब्द कहे और जब मैंने इसका विरोध किया तो वह और उनके लोग अपनी कार से उतरे और मुझे पीटने लगे।’ इसके साथ उन्होंने एक पेन दिखाते हुए कहा कि यह मंत्री का है और सबूत के तौर पर दिखाने के लिए काफी है।

मंत्री ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए। कुछ लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उत्तराखंड के मंत्री पर निशाना साधा। वहीं, इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के उस व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द कहने के अलावा उन पर हमला किया और उनका कुर्ता तथा उनके सुरक्षा कर्मी की वर्दी फाड़ दी। जिसके कारण उसकी पिटाई की गई। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना
ऋषिकेश में हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस नेता ने इस मसले पर कहा,’जिन कंधों पर राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है। अगर वे ही आम जनता के साथ मारपीट कर रहे हैं तो प्रदेश में कानून का राज कहां रहेगा। मुख्यमंत्री अगर अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...