24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबिहार में बीजेपी की ओर से सीएम फेस होंगे सम्राट चौधरी! गिरिराज...

बिहार में बीजेपी की ओर से सीएम फेस होंगे सम्राट चौधरी! गिरिराज के बयान के बाद पार्टी के अंदर हचलच तेज

Published on

पटना

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरा के रूप में सम्राट चौधरी के नाम उछाले जाने के बाद अब इसके मायने निकाले जाने लगे हैं। इस बीच, हालांकि विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में सामूहिक नेतृत्व की बात की है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए सम्राट चौधरी के लिए मंगलवार को बेगूसराय में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें गिरिराज सिंह भी मौजूद थे। उसी दौरान गिरिराज सिंह ने लोगों से सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री चेहरा होने को लेकर नारे लगवाए।

सीएम फेस होंगे सम्राट
गिरिराज सिंह ने पूछा कि बिहार का सीएम कौन? कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जवाब दिया सम्राट चौधरी, सम्राट चौधरी। सिंह ने कहा कि बिहार में भी योगी जैसा सीएम चाहिए। बिहार विधानसभा में अभी दो वर्ष की देरी है। यहां 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सीएम चेहरा को लेकर नारेबाजी को लेकर मायने निकाले जाने लगे। कहा यह भी जा रहा है यह भाजपा की एक रणनीति हो सकती है। इस बयान को जातीय नजरिए से देखें, तो ओबीसी वोट बैंक में यादवों के बाद सबसे ज्यादा संख्या बल कुर्मी-कोइरी का है।

जातिय गणित का मामला
यादवों की आबादी तकरीबन 15 फीसदी है, तो कुर्मी-कोइरी की सात फीसदी के करीब हैं। कुर्मी-कोइरी में भी कोइरी की आबादी ज्यादा है। ऐसे में राजद के यादव वोट बैंक का मुकाबला अगर किसी भी पार्टी को करना है तो उसमें कुर्मी-कोइरी वोट बैंक अहम भूमिका निभा सकता है। चौधरी कोइरी समाज से आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए ऐसा किया गया हो सकता है।

बीजेपी के अंदर हलचल
इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा से जब इस संबंध में आईएएनएस ने पूछा तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व से चलती है और यहां पर मोदी और योगी जैसे लोग बड़े ही तप-तपस्या से निकलते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें स्वीकार भी करते हैं। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता का सपना साकार हो सकता है। यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है। यहां कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व जिसे मुख्यमंत्री तय कर देगा, उसका हम सभी लोग स्वागत करेंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this