17.7 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यमोदी को 2019 में स्पष्ट कर दिया था, बीजेपी के साथ कोई...

मोदी को 2019 में स्पष्ट कर दिया था, बीजेपी के साथ कोई समझौता संभव नहीं… शरद पवार ने लिखा उस मुलाकात का किस्सा

Published on

मुंबई

बीजेपी महाराष्ट्र में 2019 में एनसीपी के साथ चुनाव-बाद गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी का कोई समझौता नहीं हो सकता है। पवार ने मंगलवार को विमोचित अपनी संशोधित जीवनी ‘लोक माझे सांगाती’ में यह भी स्वीकार किया कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद जब सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता थी तब एनसीपी और बीजेपी के कुछ नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई थी।

पवार की संशोधित जीवनी में 2015 के बाद की घटनाओं पर रोशनी डाली गई है। पवार ने लिखा है, ‘बीजेपी ने यह संभावना टटोलनी शुरू कर दी थी कि क्या एनसीपी के साथ गठबंधन की कोई संभावना हो सकती है, लेकिन मैं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं था। यह सिर्फ बीजेपी की इच्छा थी और बीजेपी के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई थी। लेकिन दोनों दलों के चुनिंदा नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई।’

तब पवार ने कुछ बताने से इनकार कर दिया था
उन्होंने कहा कि चूंकि एनसीपी की दिलचस्पी कम थी, इसलिए उसने बीजेपी के साथ नहीं जाने का फैसला किया और बीजेपी को ये साफ-साफ बताना जरूरी था। पवार ने अपनी किताब में लिखा है, इसी के अनुरूप उन्होंने नवंबर 2019 में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

एनसीपी नेता ने 20 नवंबर, 2019 को मोदी से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद किसानों के संकट से अवगत कराया। पवार ने तब टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि उनके और मोदी के बीच क्या बातचीत हुई थी, क्योंकि राज्य में सरकार गठन पर अनिश्चितता की स्थिति थी और एनसीपी, अविभाजित शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन की बातचीत कर रहे थे।

‘वाजपेयी के समय भी गठबंधन चाहती थी बीजेपी’
पवार ने अपनी किताब में कहा है, ‘मैंने मोदी से मुलाकात की और उन्हें बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे (एनसीपी और बीजेपी) के बीच कोई राजनीतिक समझौता नहीं हो सकता है। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि जब मैं यह कह रहा था तब पार्टी में नेताओं का एक तबका था जो बीजेपी से संबंध चाहता था।’

पवार के भतीजे अजित पवार ने पाला बदला और अल्पकालिक देवेंद्र फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पवार ने दावा किया कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी बीजेपी, एनसीपी के साथ गठबंधन चाहती थी। पवार ने कहा कि 2014 में भी भाजपा की ओर से एनसीपी को अपने पाले में लाने की कोशिश की गई थी।

‘बीजेपी पर भरोसा करना उचित नहीं’
राज्य में 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन उसके पास बहुमत नहीं था। शिवसेना, बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी ने विधानसभा चुनाव में अलग-अलग चुनाव लड़ा था।पवार ने कहा, ‘मैं बीजेपी के साथ 2014 में हुई बातचीत के दौरान मौजूद नहीं था, लेकिन मुझे इसकी जानकारी थी। लेकिन अचानक, बीजेपी ने शिवसेना के साथ अपना नाता सुधार लिया और शिवसेना सरकार का हिस्सा भी बन गई। इससे हमारे नेताओं को यह अहसास हुआ कि बीजेपी पर भरोसा करना उचित नहीं है।’पवार ने मंगलवार को किताब के विमोचन के मौके पर घोषणा की थी कि वह एनसीपी के प्रमुख का पद छोड़ देंगे। उन्होंने 1999 में इस राजनीतिक संगठन की स्थापना की थी।

Latest articles

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...