14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज भी मांगते दिखे पानी, 'जूनियर मलिंगा' ने...

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज भी मांगते दिखे पानी, ‘जूनियर मलिंगा’ ने मनवाया अपना लोहा

Published on

चेन्नई

आईपीएल में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। 20 साल के मथीशा पथिराना का गेंदबाजी एक्शन दिग्गज लसिथ मलिंगा से मिलता है। इसी वजह से उन्हें जूनियर मलिंगा कहा जाता है। वह महेंद्र सिंह धोनी की टीम के नए डेथ बॉलर हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लोहा मनवाया है, वो भी मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ।

सभी को किया परेशान
मथीशा पथिराना ने अपने यॉर्कर और धीमी गति की गेंद से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन्हें 13वें ओवर में लेकर आए। इस ओवर में उन्होंने 5 रन दिये। 15वें ओवर में उनके खिलाफ 7 रन बनें लेकिन 4 रन लेग बाई के थे। 16वें और 17वें ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने 29 रन ठोक दिये। लगा आखिरी तीन ओवर में वह पलटवार करेंगे। लेकिन 18वें ओवर में पथिराना ने अर्धशतक लगाकर खेल रही निहाल बढ़ेरा को सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया।

18वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 ही रन खर्च किये। टिम डेविड और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे धाकड़ टी20 बल्लेबाज भी उनके खिलाफ खुलकर नहीं खेल पाए। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिये। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने अरशद खान को आउट किया था। फिर स्टब्स का भी शिकार किया।

ओवर: 16.2
रन दिए: 123
विकेट: 10
इकोनॉमी रेट: 7.53
डॉट्स: 45

आईपीएल करियर का बेस्ट स्पेल
इस मुकाबले में मथीशा पथिराना ने 15 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। यह उनका आईपीएल में बेस्ट स्पेल है। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 139. रन बनाये। मुंबई के लिए नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली। चेन्नई के लिए मथीश पथिराना के अलावा दीपक चाहर और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिये।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...