14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलबचपन के कोच को देखते ही विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा,...

बचपन के कोच को देखते ही विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, आलोचक भी हो जाएंगे फैन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 50वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी 6 मई को खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं बैंगलोर की जर्सी में अरुण जेटली स्टेडियम में होम बॉय विराट कोहली भी पहुंचे है।

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि विराट कोहली दिल्ली से हैं। वह जब भी देश की राजधानी में खेलने आते हैं तो उन्हें जमकर प्यार मिलता है। इसी के साथ मैच से पहले विराट अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से भी मिले। दोनों की मिलने की वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है।

विराट ने छुए अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईपीएल ने अपने आधिकारिक अकॉउंट से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि विराट ने मिलते ही अपने कोच के पैर छुए। वह मैदान में प्रेक्टिस कर रहे थे।

उनके हाथ में ग्लव्स भी दिखाई दिए, जैसे ही वह राजकुमार से मिलने जा रहे थे तो उन्होंने अपने दाहिने हाथ से ग्लव्स निकाल दिया। उन्होंने मिलते के साथ ही अपने कोच के पहले पैर छुए। उन्होंने ग्लव्स पैर छूने के लिए ही निकाले थे। कोहली का यह जेस्चर इस बात को साबित करता है कि वह आज भी अपने कोच की उतनी ही इज्जत करते हैं। उसके बाद कोहली राजकुमार शर्मा के गले भी लगे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्ड देखने को मिली। ऐसे में अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 7000 रन
भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...