12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलमहेंद्र सिंह धोनी ने मथीशा पथिराना को दी ऐसी सलाह, कहीं नाराज...

महेंद्र सिंह धोनी ने मथीशा पथिराना को दी ऐसी सलाह, कहीं नाराज न हो जाए श्रीलंका!

Published on

चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट के लिए शानदार कौशल करार देते हुए कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से दूर रहना चाहिये। दिग्गज लसिथ मलिंगा की तरह एक्शन वाले 20 साल के इस गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गये। धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि ‘स्लिंग’ एक्शन वाले गेंदबाजों को चोटिल होने का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने पाथिराना और श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशासकों को उन्हें खेल के सभी प्रारूपों में खेलने के खिलाफ आगाह किया।

क्यों टेस्ट खेलने को मना किया
मुंबई के खिलाफ मुकाबले के बाद धोनी ने कहा, ‘जिन गेंदबाजों का एक्शन जटिल होता है बल्लेबाजों के लिए उसकी गेंदों को पढ़ना मुश्किल होता है। पथिराना की बात करें तो उसकी निरंतरता और तेजी उसे खास बनाती है। मुझे लगता है कि उसे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए, उसके बारे में सोचना भी नहीं चाहिये। वह केवल आईसीसी टूर्नामेंट ही खेल सकता है। वह युवा है और वह श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए काफी अहम साबित होगा। पिछली बार वह यहां आया था तब काफी दुबला था लेकिन अब थोड़ा मजबूत हो गया है।’

पहले बैटिंग करना चाहते थे धोनी
धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने हालांकि खुलासा किया कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टीम की बैठक में उनके मत से मेल खाने वालों की संख्या कम थी। उन्होंने कहा, ‘मैं टॉस के फैसले को लेकर पशोपेश में था, मैं पहले बल्लेबाजी करना चाहता था लेकिन टीम ने बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अगर किसी तरह का भ्रम होता है तो हम बैठकर इसके बारे में बात करते हैं। मुझे लगा कि विकेट धीमा हो जाएगा और इसके पीछे यही कारण था, और अगर बारिश भी आती है तो मैच का अधिकांश हिस्सा हो चुका होता।’

क्यों तीसरे नंबर पर उतरे रोहित
धोनी ने कहा कि टीम के लिए यह जीत अहम है क्योंकि इससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी। मैच में पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 139 रन बनाये। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 17.4 ओवर में 140 बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित से जब टीम की हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमने हर विभाग में गलती की। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, स्कोर बोर्ड पर इतने रन नहीं बना सके जिससे गेंदबाज को मैच निकालने का मौका मिलता। हमारे लिए यह बल्लेबाजी में खराब दिन था। पारी का आगाज करने के बजाय तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमने वही किया जो हमें सहज लगा। तिलक वर्मा के टीम में नहीं होने से हम चाहते थे कि स्पिन के खिलाफ बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर रहे लेकिन ऐसा नहीं हो सका हमने 16 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...