5.6 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeराज्यमायावती, नीतीश, अखिलेश... राजभर ने सूझाया यूपी में महागठबंधन का नया फॉर्मूला

मायावती, नीतीश, अखिलेश… राजभर ने सूझाया यूपी में महागठबंधन का नया फॉर्मूला

Published on

बस्ती

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर निकाय चुनाव को लेकर बस्ती पहुंचे। ओपी राजभर महागठबंधन में शामिल होने को आतुर दिखे। राजभर ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की जिस तरह से नीतीश कुमार प्रयास कर रहे हैं, अगर नीतीश कुमार के साथ मायावती, अखिलेश यादव और सोनिया गांधी एक मंच पर आ जाएं तो यूपी में बड़ा गठबंधन बन जायेगा। जब चारों नेता एक मंच पर आ जायेंगे और हमारे पास फोन करके बुलाएंगे तो मंच पर हम एक घंटा पहले ही पहुंच जायेंगे।

जीत जाएंगे 80 में से 70 सीटें जीत के आएंगे
दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है अगर चारो पांचों नेता हम लोगों के साथ एक मंच पर आ जायेंगे तो यूपी की 80 लोकसभा सीट में से 65 से 70 सीट जीत जायेंगे, वहीं मायावती के गठबंधन में शामिल न होने के सवाल पर कहा की मायावती जी राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्तर की है उनके पास जाना चाहिए उनको पीएम चेहरा बनाना चाहिए, बीजेपी से करीबी के सवाल पर उन्होंने कहा की मैं अपनी पार्टी के विधायक दल का नेता हूं, बहुत से काम के लिए सीएम और डिप्टी सीएम से मिलना पड़ता है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलने की बताई वजह
2024 में ओमप्रकाश राजभर के बयान से लगता है कि मायावती को प्रधानमंत्री की कवायद क्या सही होती है यह तो यह समय बताएगा। एकबात तो साफ है महागठबंधन को लेकर जिस तरह से ओमप्रकाश राजभर सियासी बयान दिया है। मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की पैरवी तक कर डाली है।उससे तो यही लगता है कि 2024 के लिए गठबंधन की रूपरेखा बननी शुरू हो गई है और अब यह देखना होगा कि महागठबंधन का प्रधानमंत्री कैंडिडेट मायावती होंगी या फिर कोई और?

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...