14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यराजस्थान में मिला कश्मीर से भी बड़ा खजाना, देश को बना सकता...

राजस्थान में मिला कश्मीर से भी बड़ा खजाना, देश को बना सकता है मालामाल!

Published on

नागौर/जयपुर

राजस्थान में लिथियम का महाभंडार मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी जीएसआई के अनुसार यह जम्मू-कश्मीर में मिले भंडार से बड़ा है। नागौर इलाके में मिले इस भंडार से देश की 80 प्रतिशत लिथियम डिमांड का पूरा किया जा सकता है। देश का अब तक का सबसे बड़ा लिथियम भंडार खोजे जाने के बाद ईवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देश में लिथियम के भंडार और उत्पादन से इलेक्ट्रिक व्हीकल की लागत में भारी कमी आने का अनुमान है। इससे ईवी व्हीकल के मार्केट और इसके ग्राहकों को आने वाले समय में सीधा फायदा होने वाला है। बता दें कि राजस्थान के साथ ही लिथियम की खोज जम्मू-कश्मीर, मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जारी है।

लिथियम की खोज पर जोर दे रहा जीएसआई
हरित अर्थव्यवस्था पर जोर के बीच भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) लीथियम, निकल, कोबाल्ट और अन्य दुर्लभ तथा महत्वपूर्ण खनिजों की खोज पर जोर दे रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि जीएसआई की एक तिहाई वार्षिक परियोजनाएं इन तत्वों की खोज के लिए होंगी। स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए ये खनिज महत्वपूर्ण हैं। जीएसआई के उप-महानिदेशक (नीति सहयोग प्रणाली- योजना एवं निगरानी) असित साहा ने कहा कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण संगठन अब जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया फॉर मिनिरल एक्सप्लोरेशन के साथ काम कर रहा। इसके अलावा वह रूस और ब्राजील के साथ काम करने के लिए भी बात कर रहा है।

साहा ने कहा, ‘हम महत्वपूर्ण खनिजों के लिए 2020-21 से हर वर्ष 100 से ज्यादा खोज परियोजनाएं चला रहे हैं। यह 2023-24 में भी जारी है क्योंकि यह हमारा मजबूत क्षेत्र है। पहले ऐसी परियोजनाओं की संख्या 60-70 होती थी लेकिन अब हमने इसमें काफी वृद्धि कर दी है।’ उन्होंने कहा, ‘एक वर्ष में लगभग 350 खनिज खोज परियोजनाओं में महत्वपूर्ण खनिजों की कम से कम एक-तिहाई हिस्सेदारी है। बाकी आधार धातु, सोना, हीरा, चूना पत्थर और थोक खनिज आदि के लिए हैं।’ जीएसआई ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमना क्षेत्र में लिथियम की खोज की है, जिसकी अनुमानित भंडार क्षमता 59 लाख टन है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...