5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यगुजरात: BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

गुजरात: BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

Published on

वापी,

गुजरात के वलसाड जिले में बीजेपी के एक बड़े नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार सुबह की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बीजेपी नेता अपनी पत्नी के साथ मंदिर के दर्शन करने गए हुए थे.पुलिस के मुताबिक घटना वलसाड जिले के राता इलाके में हुई. जिले के बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेष पटेल अपने परिवार के साथ सुबह दर्शन के लिए शिव मंदिर गये थे. जब वह दर्शन के बाद यहां से निकल रहे थे, उसी वक्त बाइक पर सवार चार लोगों ने शैलेष पटेल पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी.

चार राउंड फायरिंग के बाद हत्यारे फरार हो गये. माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. जिस वक्त शैलेष पटेल की हत्या हुई, उस समय उनका परिवार भी उनके साथ था. हालांकि, परिवार ने अब लाश का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. परिवार का कहना है कि इस पूरे मामले में जब तक न्याय नहीं मिलता और आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

दिन दहाड़े हत्या पर उठाए सवाल
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिन-दहाड़े अगर इस तरह से हत्या होती है तो यूपी और गुजरात में फर्क क्या है. जानकारी के मुताबिक शैलेष पटेल हर सोमवार को अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे. आज सुबह 7.15 बजे के आसापास वो अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे.

गाड़ी में कर रहे थे पत्नी का इंतजार
जिस समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय शैलेष पटेल गाड़ी में बैठकर अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे. अचानक एक शख्स उनके पास पहुंचा. शैलेष कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बाइक उनके पास आई. उसमें सवार आरोपियों ने शैलेष पर चार राउन्ड फायरिंग की.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
चश्मदीद के मुताबिक बाइक पर चार लोग सवार थे. शैलेष पटेल की पत्नी जब मंदिर के दर्शन कर गाड़ी के पास पहुंची तो दरवाजे पर खून पड़ा हुआ था. पति का बहुत सारा खून बह चुका था. पत्नी की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और शैलेष पटेल को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हत्यारे मौके से फरार हो गए अब पुलिस नाकाबंदी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारों को ढूंढ रही है.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...