14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी ने अशोक गहलोत को बताया दोस्त, राजस्थान के सीएम बोले-...

पीएम मोदी ने अशोक गहलोत को बताया दोस्त, राजस्थान के सीएम बोले- हमारे बीच दुश्मनी नहीं

Published on

जयपुर,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी ने नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत को अपना मित्र बताया. तो इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा, हमारे बीच दुश्मनी नहीं है. सिर्फ विचारधारा की लड़ाई है.

पीएम मोदी ने कहा, भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है, यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला, मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है.

राजस्थान में अच्छे काम हुए – गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा, मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं. मुझे खुशी है कि वे आज करीब चार नेशनल हाईवे का लोकार्पण और तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करने के लिए मौजूद हैं. हम सब जानते हैं कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है. पीएम मोदी को आग्रह करना चाहता हूं कि जब हम बिजली, सड़क और पानी पहुंचाते हैं तो यहां खर्चा अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा है. राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं, राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं. पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं.

गहलोत ने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं आपको (पीएम मोदी) पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा.

गहलोत बोले- ये विचारधारा की लड़ाई
गहलोत ने कहा, एक मंच पर सब बैठे हैं, ऐसे मौके कम आते हैं. लोकतंत्र में दुश्मनी नहीं होती. विचारधारा की लड़ाई होती है. सबको अधिकार है, अपनी बात कहने का. मैं समझता हूं कि देश में यही परंपरा चले. देश में सभी धर्म के लोगों के बीच में प्रेम भाइचारा बना रहें. हम इसी भावना के साथ कभी विश्व गुरू भी बन जाएंगे. गहलोत ने कहा, विपक्ष का सम्मान होना चाहिए. अगर इसी भावना के साथ चलेंगे तो देश और तेजी से आगे बढ़ेगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...