8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeभोपालराजगढ़ के एक घर में 50 बार लग चुकी आग, बिजली का...

राजगढ़ के एक घर में 50 बार लग चुकी आग, बिजली का कनेक्शन भी कटवा दिया, लेकिन नहीं रुक रहा सिलसिला

Published on

राजगढ़

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक परिवार के साथ अजीबोगरीब समस्या है। उनके घर में करीब 50 बार आग लग चुकी है। डर के मारे उन्होंने अपने घर का बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया, लेकिन आग लगने का सिलसिला नहीं रुका। परिवार के लोगों को आशंका है कि किसी ने घर पर काला जादू कर दिया है। पुलिस भी इस मामले से हैरान है।

यह समस्या राजगढ़ जिले के खिचलीपुर की बिहारी कॉलोनी में रहने वाले योगेश मेवाड़े के परिवार की है। सात सदस्यों का उनका परिवार लगातार डर के साये में डी रहा है। उनके घर में अब तक 40 से 50 बार आग लग चुकी है। उनका सारा सामान जलकर खाक हो चुका है।

समस्या यह है कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल रहा। अचानक कभी भी आग लग जाती है। परवार को पहले शॉर्ट सर्किट का संदेह हुआ तो। उन्होंने अपना बिजली कनेक्शन कटवा दिया, लेकिन इसका भी असर नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी के घर में एक कमरा किराये पर लिया। सामान रखते ही वहां भी आग लग गई। इसके बाद पड़ोसी ने भी घर में रखने से इनकार कर दिया। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

पीड़ित परिवार को डर है कि किसी ने उन पर काला जादू कर दिया है। कोई रिश्तेदार भी उनकी मदद नहीं कर रहा। उन्होंने अब तांत्रिकों की शरण ली है। इधर, पुलिस भी इस मामले से हैरान है। वह आग लगने की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

पीथमपुर में गहराया औद्योगिक संकट: बंद होने की कगार पर 5,600 फैक्ट्रियां, 20 हजार कामगारों की छुट्टी

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की तपिश अब मध्य प्रदेश के 'औद्योगिक इंजन' कहे जाने वाले...

अवैध कब्जों से छोटा तालाब का अस्तित्व खतरे में, एनजीटी ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'छोटा तालाब' के सिमटते आकार और बढ़ते...