8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में किसकी सरकार? एग्जिट पोल ही नहीं, वोटिंग ट्रेंड से भी...

कर्नाटक में किसकी सरकार? एग्जिट पोल ही नहीं, वोटिंग ट्रेंड से भी मिल रहे सत्ता परिवर्तन के संकेत

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है. और अब 13 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है. लेकिन इस बार चुनाव में कर्नाटक की जनता ने रिकॉर्ड बना दिया है, जो पिछली बार से भी ज्यादा है. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार 72.67 फीसदी वोटिंग हुई है. अभी ये वोटिंग प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें पोस्टल बैलेट और होम वोटिंग का आंकड़ा शामिल नहीं है. वहीं, 2018 के चुनाव में 72.44 फीसदी और 2013 में 71.83 फीसदी वोट पड़े थे. इस लिहाज से देखें तो वोटिंग फीसदी में मामूली इजाफा हुआ है. कर्नाटक में सबसे ज्यादा 90.93 फीसदी वोटिंग मंड्या जिले की मेलुकोटे विधानसभा सीट पर हुई तो सबसे कम मतदान 47.43 फीसदी बेंगलुरु की सीवी रमन नगर सीट पर हुई.

कर्नाटक वोटिंग ट्रेंड के संकेत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि अधिक या फिर कम मतदान प्रतिशत के बावजूद सत्ता में वापस आने की संभावना कम रहती है. चुनाव में एक आम धारणा है कि ज्यादा मतदान होने का अर्थ सत्ता विरोधी लहर और कम वोटिंग के होने का मतलब राज्य में सत्ता समर्थक लहर नहीं है. इस लिहाज से इस बार वोटिंग फीसदी में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके सियासी मायने साफ तौर पर समझे जा सकते हैं.

कर्नाटक में अब तक कुल 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. आठ चुनावों में वोटिंग परसेंटेज में इजाफा हुआ, जिसमें सिर्फ एक बार 1962 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है. वहीं, पांच चुनावों में वोट प्रतिशत कम रहा जिसमें बीजेपी एक बार सत्ता में लौटी है.

इतिहास में पहली बार इतनी वोटिंग
कर्नाटक के चुनावी इतिहास में ये अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है. 2018 के चुनाव में 72.44 फीसदी और 2013 में 71.83 फीसदी वोट पड़े थे. 1999 के चुनाव के बाद ये पहली बार है जब इतनी ज्यादा वोटिंग हुई है. 1999 के चुनाव में राज्य में 67.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. 2004 में 65.17% और 2008 में 65.17% वोट पड़े थे.

इस बार कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने कुल 58,545 पोलिंग बूथ बनाए थे. ये पहली बार था जब राज्य के 95 हजार से ज्यादा वोटर्स को ‘वोट फ्रॉम होम’ की सुविधा मिली थी. इनमें 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स थे.

क्या कहता है ये पैटर्न?
चुनावों में बढ़ा हुआ वोटिंग प्रतिशत दो बात का संकेत देता है. पहला- वोटर्स में सरकार बदलने का उत्साह है. और दूसरा- चुनाव नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं. एग्जिट पोल के सर्वे से भी इसी तरह से संकेत मिलते नजर आ रहे हैं. मीडिया के ज्यादातर एग्जिट पोल में नतीजे सत्ता परिवर्तन के दिख रहे हैं.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...