8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeभोपालMP सरकार का बड़ा फैसला, इन छात्रों के लिए MBBS, BDS की...

MP सरकार का बड़ा फैसला, इन छात्रों के लिए MBBS, BDS की 5% सीटें रिजर्व

Published on

भोपाल,

मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों को लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश सरकार ने 6वीं से 12वीं क्लास तक रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए MBBS और BDS में पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया है. शासकीय विद्यालयों से 12वीं तक रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सीटें रिजर्व जाएंगी.

इसी सत्र से रिजर्व होंगी 5% मेडिकल सीटें
मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने के आदेश के बाद यह दूसरा बड़ा फैसला है. इससे शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को एमबीबीएस में एडमिशन पाने में मदद मिलेगी. यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू होगी. छात्रों को प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के कॉलेजों में पांच प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा.

सीएम शिवराज सिंह ने की थी ये घोषणा
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 मार्च एमबीबीएस और बीडीएस में 5% आरक्षण देने की घोषणा की थी. बुधवार को इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया गया है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए रियायत देने का मकसद हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों को आगे लाना है.

इन छात्रों को मिलेगा लाभ
एमबीबीएस और बीडीएस में 5 प्रतिशत रिजर्व सीटों का फायदा उन छात्रों को मिलेगा, जो छात्र 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय विद्यालयों से करेंगे. इसके अलावा जिन छात्रों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल से कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाई करने के बाद 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय स्कूल से करेंगे.

मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में
आमतौर पर अंग्रेज़ी में होने वाली एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिंदी में भी की सकेगी. मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत की है. पिछले साल 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस की हिंदी किताबों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था. इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हुई.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

पीथमपुर में गहराया औद्योगिक संकट: बंद होने की कगार पर 5,600 फैक्ट्रियां, 20 हजार कामगारों की छुट्टी

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की तपिश अब मध्य प्रदेश के 'औद्योगिक इंजन' कहे जाने वाले...

अवैध कब्जों से छोटा तालाब का अस्तित्व खतरे में, एनजीटी ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'छोटा तालाब' के सिमटते आकार और बढ़ते...