7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यइंसानियत के दुश्मन! 2.5 लाख में बेचते थे कैंसर के इलाज का...

इंसानियत के दुश्मन! 2.5 लाख में बेचते थे कैंसर के इलाज का नकली इंजेक्‍शन, पांच अरेस्‍ट

Published on

नोएडा

कैंसर के गंभीर मरीजों को कीमोथेरपी के दौरान महंगे इंजेक्‍शन दिए जाते हैं। इनकी कीमत लाखों में होती है लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो मानवता की परवाह किए बिना इनका भी फर्जीवाड़ा करते हैं। नकली कीमो इंजेक्‍शन बेचने के आरोप में तुर्की के एक नागरिक के अलावा तीन लोगों को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है। एक इंजेक्‍शन को 2.5 लाख रुपये में बेचा गया था।

अरेस्‍ट हुए लोगों में से एक नोएडा की एक फार्मेसी का डॉक्‍टर भी है। सूत्रों का कहना है कि एक प्राइवेट अस्‍पताल का डॉक्‍टर भी संदेह के घेरे में है। उसी ने इस फार्मेसी का इंजेक्‍शन लिखा था। यह गिरफ्तारी मुख्‍यमंत्री के फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड और ड्रग्‍स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने सोमवार को की।

टीम ने हार्टलैंड फार्मेसी के कनिष्‍क राजकुमार को नोएडा के सेक्‍टर 62 से अरेस्‍ट किया। इसके बाद मुंबई से तुर्की के नागरिक अली को भी अरेस्‍ट से किया। असल में टीम को 21 अप्रैल को किसी मुखबिर ने बताया था कि नोएडा के सेक्‍टर 52 में एक अस्‍पताल के पास 2.5 लाख रुपये में कैंसर के नकली इंजेक्‍शन बेचे जाएंगे। इसी सूचना पर पहुंची टीम ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप को डेफिब्रोटाइड के नकली इंजेक्‍शन के साथ पकड़ा।

पुलिस ने पूछा तो संदीप ने बताया कि वह मोती उर्रहमान अंसारी के लिए मा करता है। मुख्‍य आरोपी अंसारी ने ड्रग्‍स कंट्रोल टीम के सामने सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि ये इंजेक्‍शन नोएडा के कनिष्‍क से खरीदे गए हैं और चार बार में 40 इंजेक्‍शन की खरीद हुई है। इसी सूचना के बाद कनिष्‍क को अरेस्‍ट किया गया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...