8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeभोपालबच्चों को लेकर विवाद... पत्नी ने लगाई फांसी, तो पति ससुराल जाकर...

बच्चों को लेकर विवाद… पत्नी ने लगाई फांसी, तो पति ससुराल जाकर फंदे पर झूला

Published on

भिंड,

मध्य प्रदेश के भिंड में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खास बात यह है कि पत्नी ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली, तो पति ने भी अपने ससुराल जाकर फांसी लगा ली. सूचना पर दोनों जगह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला महावीर नगर का है. जानकारी के मुताबिक, यहां के रहने वाले छोटे लाल कुशवाहा और उनकी पत्नी रोशनी कुशवाहा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद पत्नी ने फांसी लगा ली. फिर छोटे लाल कुशवाहा ने भी इटावा रोड स्थित अपने ससुराल जाकर पेड़ पर फांसी लगा ली.

पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि छोटे लाल के ससुराल पक्ष के लोग सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में ही रहते हैं और यहीं काम करते हैं. छोटे लाल का शव पेड़ पर लटका देखकर ससुराल पक्ष के लोग विलाप करने लगे और इसकी सूचना पुलिस को दी.

मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ता गया और दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं, छोटे लाल की मौत की जांच सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है. वहीं, जबकि रोशनी की मौत की जांच देहात थाना पुलिस कर रही है.

मृतक के परिजनों से लिया जाएगा बयान- पुलिस
मामले में सिटी कोतवाली के टीआई शिव सिंह यादव ने बताया कि इटावा रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक युवक ने फांसी लगा ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों से बयान लेंगे.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

पीथमपुर में गहराया औद्योगिक संकट: बंद होने की कगार पर 5,600 फैक्ट्रियां, 20 हजार कामगारों की छुट्टी

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की तपिश अब मध्य प्रदेश के 'औद्योगिक इंजन' कहे जाने वाले...

अवैध कब्जों से छोटा तालाब का अस्तित्व खतरे में, एनजीटी ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'छोटा तालाब' के सिमटते आकार और बढ़ते...